मध्यप्रदेश मानसून अपडेट:भोपाल में रात में 2 इंच से ज्यादा बारिश; खंडवा में भी सुबह से रिमझिम; 23-24 को भी आसार

मध्यप्रदेश में तेज बारिश का दौर फिर शुरू हो गया है। भोपाल में गुरुवार रात 2 इंच से ज्यादा बारिश हो गई। शुक्रवार सुबह से भी रुक-रुक पानी गिर रहा है।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, 23-24 सितंबर को प्रदेश के ज्यादातर जिलों में तेज बारिश हो सकती है। सीनियर मौसम वैज्ञानिक वेदप्रकाश सिंह ने बताया कि उत्तरी ओडिशा के आसपास लो प्रेशर एरिया एक्टिव हुआ था। साइक्लोनिक सर्कुलेशन भी झारखंड के दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र में एक्टिव है। यह उत्तर-पश्चिमी दिशा की ओर जा रहा है। इससे नर्मदापुरम, भोपाल, जबलपुर समेत कई जिलों में कहीं-कहीं बारिश हुई।

अगले 24 घंटे के दौरान सिस्टम कमजोर होगा, लेकिन नर्मदापुरम, हरदा, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, बुरहानपुर, छिंदवाड़ा में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। इनसे लगे जिलों में हल्की बारिश होगी।
MP के पश्चिमी हिस्से में 2% बारिश ज्यादा

1 जून से अब तक औसत 35.83 इंच बारिश हो चुकी है, जबकि 36.32 होनी चाहिए थी। दोनों आंकड़े में आधा इंच का अंतर भी नहीं है। प्रदेश में ओवरऑल 1% बारिश ही कम है। पूर्वी हिस्से में 5% कम और पश्चिमी हिस्से में 2% अधिक बारिश हुई है।

नरसिंहपुर में आंकड़ा 50 इंच से अधिक है। यहां सबसे अधिक बारिश हुई है।
इंदौर, उज्जैन, धार, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, कटनी, रायसेन, छिंदवाड़ा, सिवनी, निवाड़ी, देवास, रतलाम, भिंड, श्योपुरकलां, हरदा, बैतूल और अनूपपुर जिले में सामान्य से अधिक बारिश हो चुकी है।
टीकमगढ़, जबलपुर, मंडला, डिंडोरी, शिवपुरी, सागर, आगर-मालवा, मुरैना और शहडोल जिले में सामान्य से 90% से अधिक बारिश हो चुकी है।
इन जिलों में कम बारिश

सतना, अशोकनगर, रीवा और सीधी जिलों में सबसे कम बारिश हुई है।

  • Related Posts

    MP Dearness Allowance: कर्मचारियों को मिल रहा 58% महंगाई भत्ता, 2% के अंतर से 7 महीने में 420 करोड़ रुपये की बचत का अनुमान

    By: Ravindra Singh मध्य प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में अगली बढ़ोतरी को लेकर इंतजार जारी है। प्रदेश के 4.50 लाख से अधिक सरकारी कर्मचारी फिलहाल 58…

    MP Coaching Centre पर शिकंजा: वेबसाइट पर फीस और शिक्षकों की जानकारी देना होगा अनिवार्य, CCTV-काउंसलिंग के भी नियम

    By: Ravindra Singh मध्य प्रदेश में कोचिंग संस्थानों की कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी और विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित बनाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए उच्च शिक्षा विभाग…