भारतीय तेज गेंदबाज Deepak Chahar का दावा, World Cup से पहले टीम के सभी खिलाड़ियों ने हासिल कर ली है लय

भारतीय तेज गेंदबाज दीपक चाहर का कहना है कि आगामी वनडे विश्व कप में घर पर खेलने से भारतीय टीम के पास बढ़त रहेगी। सभी खिलाड़ियों का फार्म में होना टीम के लिए अच्छा है। दीपक चाहर ने कहा कि सभी गेंदबाज काफी अच्छा कर रहे हैं और सभी ने विकेट लिए हैं। हमारी गेंदबाजी काफी अच्छी दिख रही है।

भारतीय तेज गेंदबाज दीपक चाहर का कहना है कि आगामी वनडे विश्व कप में घर पर खेलने से भारतीय टीम के पास बढ़त रहेगी। सभी खिलाड़ियों का फार्म में होना टीम के लिए अच्छा है। विश्व कप से लेकर भविष्य की योजनाओं पर दीपक चाहर से अभिषेक त्रिपाठी ने विशेष बातचीत की। पेश हैं प्रमुख अंश:-

आप खुद तेज गेंदबाज हैं। गेंदबाजों को लगातार चोट की समस्या आती है। खास तौर पर आफ सीजन में चोट से निपटने में गेंदबाजों को क्या दिक्कत आती है?

-सिर्फ भारतीय गेंदबाज ही नहीं, बल्कि ये समस्या हर तेज गेंदबाज के साथ आती है। जब हम गेंदबाजी करते हैं तो शरीर पर काफी दबाव पड़ता है इसलिए जब भी आपको अवसर मिले तो अपनी मजबूती पर काम करना चाहिए। जो खिलाड़ी लगातार खेलते हैं, उन्हें चोट लगने की संभावना ज्यादा रहती है। जो खिलाड़ी कम खेलते हैं, उनमें चोट लगने का जोखिम कम रहता है इसलिए तेज गेंदबाजों के लिए यह जरूरी है कि आपको नियमित अंतराल पर ब्रेक मिले और अपने आप को अच्छे से तैयार कर सकें। सीधी बात है कि अगर एक मशीन को भी लगातार चलाएंगे तो वह भी जल्दी खराब हो जाएगी। तेज गेंदबाज भी एक महंगी गाड़ी की तरह होता है, जिसे आप रोजाना नहीं रगड़ सकते। आपको उसका मेंटनेंस कराना होता है।

राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) की जो मेडिकल टीम है, उसके बारे में क्या कहेंगे। आप भी खुद काफी वहां रहे हैं?

-एनसीए में जो फिजियो हैं, उनका वही काम है। वहां ट्रेनर व फिजियो हमेशा बदलते रहते हैं। जो भी अनुबंधित खिलाड़ी होता है और अगर वह चोटिल होता है तो उसे वहां की प्रक्रिया के अनुसार उपचार कराना होता है।

  • Related Posts

    विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का विश्व रिकॉर्ड, वनडे में रन चेज के बने नए बादशाह

    भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली। 4 नवंबर…

    भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला वनडे कल, सुबह 7:30 बजे शुरू होगा मुकाबला

    ऑकलैंड में खेला जाएगा पांच मैचों की सीरीज का पहला मैच, सुबह 7 बजे होगा टॉस भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 4 नवंबर,…