PM मोदी आज MP-राजस्थान का दौरा करेंगे:दोनों राज्यों में 17 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट्स शुरू करेंगे; IIT जोधपुर राष्ट्र को सौंपेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी 5 अक्टूबर को राजस्थान और मध्य प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। यहां वे 17,600 करोड़ से ज्यादा की लागत वाले प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।PM सुबह लगभग 11 बजे राजस्थान के जोधपुर जाएंगे। यहां वे एयरपोर्ट की नई टर्मिनल बिल्डिंग की आधारशिला रखेंगे, जिसे 480 करोड़ रुपए की लागत से बनाया गया है। साथ ही जोधपुर आईआईटी देश को समर्पित करेंगे।इसके बाद PM मोदी एमपी के जबलपुर में आदिवासी वीरांगना रानी दुर्गावती की 500वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।

राजस्थान की पहली नैरोगेज हेरिटेज ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे
PM मोदी राजस्थान की पहली नैरोगेज हेरिटेज ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यह राजस्थान की एक मात्र टूरिस्ट ट्रेन होगी, जो अजमेर मंडल तक चलेगी। इस ट्रेन की खास बात यह है कि ये ट्रेन विस्टाडोम कोच वाली है। डीजल इंजन को पुराने समय के कोयला इंजन की तरह बनाया गया है।

MP में 12 करोड़ के प्रोजेक्ट्स शुरू होंगे
PM मोदी मध्यप्रदेश में 12,600 करोड़ रुपए से ज्यादा की कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। ये परियोजनाएं सड़क, रेल, गैस पाइपलाइन, आवास और स्वच्छ पेयजल जैसे क्षेत्रों से जुड़ी हैं। वे इंदौर में लाइट हाउस परियोजना के तहत बने 1,000 से ज्यादा घरों का उद्घाटन करेंगे।

  • Related Posts

    जल प्रहरी सम्मान–2026: देश के 31 जल संरक्षक सम्मानित, मध्य प्रदेश की सावित्री श्रीवास्तव को मिला राष्ट्रीय सम्मान

    नई दिल्ली। जल संरक्षण, जल स्रोतों के पुनर्जीवन और पर्यावरण संतुलन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले देशभर के 31 जल संरक्षकों को ‘जल प्रहरी सम्मान–2026’ से सम्मानित किया…

    Gwalior Madarsa Raid: ग्वालियर में बिना मान्यता चल रहे मदरसे पर छापा, बच्चों की सुरक्षा और सुविधाओं में मिलीं खामियां

    By: Ravindra Singh Gwalior Madarsa Raid: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में झांसी रोड स्थित एजी ऑफिस पुल के पास संचालित दारुल कुरान मदरसा जांच के दायरे में आ गया है।…