एक्टर सोनू सूद ने बांटे हेलमेट:ट्रैफिक पुलिस के साथ लोगों में ट्रैफिक रूल्स के लिए लोगों को जागरूक किया, कहा- कांड नहीं कर्म करो

एक्टर सोनू सूद  मुंबई बिना हेलमेट पहने बाइक चला रहे लोगों को जागरूक करते नजर आए। एक्टर ने महाराष्ट्र ट्रैफिक पुलिस की मदद करते हुए लोगों को नए हेलमेट भी बांटे। इस दौरान महाराष्ट्र हाईवे ट्रैफिक पुलिस के एडीजीपी रविंदर कुमार सिंगल भी मौजूद रहे। एक्टर ने लोगों को अपने हाथ से हेलमेट पहनाते हुए ट्रैफिक नियमों के पालन करने की अपील की।इस मौके पर सोनू सूद ने कहा कि लोग अपने परिवार और देश की कानून की चिंता करते हुए ट्रैफिक नियमों का पालन करें और हेलमेट पहनकर ही बाइक चलाएं। एक्टर ने कहा कि आज यूथ ट्रैफिक नियमों की चिंता किए बिना तेजी से बाइक चलाते हैं। जो कि हादसों का कारण बनता है। ऐसे हेलमेट लगाकर और नियमों का पालन करके अपनी सुरक्षा करनी चाहिए बल्कि दूसरों के लिए भी उदाहरण बनना चाहिए। उन्होंने ने कहा सड़कों पर कांड नहीं कर्म करना जरूरी है।वहीं एडीजीपी रविंदर कुमार सिंगल ने भी इसे सिर्फ पुलिस की ही नहीं सभी की जिम्मेदारी बताया। और लोगों से ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील की है।

  • Related Posts

    जल प्रहरी सम्मान–2026: देश के 31 जल संरक्षक सम्मानित, मध्य प्रदेश की सावित्री श्रीवास्तव को मिला राष्ट्रीय सम्मान

    नई दिल्ली। जल संरक्षण, जल स्रोतों के पुनर्जीवन और पर्यावरण संतुलन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले देशभर के 31 जल संरक्षकों को ‘जल प्रहरी सम्मान–2026’ से सम्मानित किया…

    Gwalior Madarsa Raid: ग्वालियर में बिना मान्यता चल रहे मदरसे पर छापा, बच्चों की सुरक्षा और सुविधाओं में मिलीं खामियां

    By: Ravindra Singh Gwalior Madarsa Raid: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में झांसी रोड स्थित एजी ऑफिस पुल के पास संचालित दारुल कुरान मदरसा जांच के दायरे में आ गया है।…