MP Chunav 2023: शिवराज सिंह चौहान को मिल गई संजीवनी?, बीजेपी की चौथी लिस्ट में ऐसा कि खुश हो गए सीएम,

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी की चौथी लिस्ट भी जारी हो गई है। बीजेपी राज्य की 230 विधानसभा सीटों के लिए 136 उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। चौथी लिस्ट में बीजेपी ने उन इलाकों पर फोकस किया है जहां 2018 के विधानसभा चुनाव में पार्टी को जीत मिली है। इस लिस्ट में सीएम शिवराज सिंह चौहान का नाम है। शिवराज सिंह चौहान अपनी परंपरागत सीट बुधनी से चुनाव लड़ेंगे। इस लिस्ट के जारी होने के बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान खुश दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने केन्द्रीय नेतृत्व का आभार जताया है।

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि 230 विधानसभा सीटों में से 136 के लिए हमने अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। अब हमारे उम्मीदवार मैदान में हैं। सीएम शिवराज ने इस दौरान कांग्रेस पर भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की लिस्ट कहां है अब को चुनाव के तारीखों की भी घोषणा हो गई है, लेकिन कांग्रेस की लिस्ट कहीं नजर नहीं आ रही है।

बीजेपी की चौथी लिस्ट में 57 नाम हैं। इस लिस्ट में ज्यादातर मौजूदा विधायक और मंत्रियों को टिकट दिया गया है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि इस लिस्ट में वही नाम हैं जो राज्य की तरफ से भेजे गए थे। सीएम ने कहा कि प्रदेश ने जो अनुशंसाएं भेजी थी उसी के अनुरूप सूची में घोषित नाम आए हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही हमारे बाकि उम्मीदवारों की लिस्ट जारी हो जाएगी। सीएम शिवराज ने बीजेपी के जीत का दावा किया है। उन्होंने कहा कि राज्य में एक बार फिर से बीजेपी की सरकार बनेगी।

बुधनी से ही लड़ेंगे चुनाव
शिवराज सिंह चौहान 2018 की तरह इस बार का भी चुनाव बुधनी विधानसभा सीट से ही लड़ेंगे। चौथी लिस्ट जारी होने से पहले कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं। कहा जा रहा था कि शिवराज सिंह चौहान विदिशा से चुनाव लड़ सकते हैं। दूसरी लिस्ट के बाद शिवराज सिंह चौहान ने कई भावुक बयान दिए थे जिसके बाद ये कहा जा रहा थी पार्टी इस बार शिवराज सिंह चौहान को किनारे करने में लगी है।

लिस्ट में 22 मंत्रियों को टिकट
बीजेपी की इस लिस्ट में ज्यादातर मौजूदा मंत्री हैं। इस लिस्ट के जरिए बीजेपी ने शिवराज सिंह चौहान, नरेन्द्र सिंह तोमर और ज्योतिरादित्य सिंधिया खेमे को भी साधने की कोशिश की है।

 

  • Related Posts

    मंत्री विश्वास सारंग ने किया करोड़ों की लागत से होने वाले विकास कार्यों का भूमि-पूजन

    भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री  विश्वास कैलाश सारंग ने रविवार को नरेला विधानसभा अंतर्गत वार्ड 78, विश्वकर्मा नगर में 23 करोड़ से अधिक की लागत से होने वाली…

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जल प्रदाय से जुड़े सभी संबंधित अधिकारियों को दिये सख्त निर्देश

    भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पेयजल व्यवस्था से जुड़े सभी विभागों को पेयजल संबंधी मामलों के त्वरित निराकरण और प्रतिदिन मॉनीटरिंग करने के निर्देश दिये हैं। इस क्रम में…