IOC Session 2023: मुंबई में अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के 141वें सत्र का उद्घाटन करेंगे मोदी

IOC Session Mumbai: आईओसी सत्र में ओलंपिक खेलों के भविष्य को लेकर महत्वपूर्ण फैसले किए जाते हैं। भारत 40 साल के बाद दूसरी बार आईओसी सत्र की मेजबानी कर रहा है। इससे पहले 1983 में नयी दिल्ली में आईओसी के 86वें सत्र का आयोजन किया गया था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 अक्तूबर को मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के 141वें सत्र का उद्घाटन करेंगे। यह अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के सदस्यों की महत्वपूर्ण बैठक होती है।

आईओसी सत्र में ओलंपिक खेलों के भविष्य को लेकर महत्वपूर्ण फैसले किए जाते हैं। भारत 40 साल के बाद दूसरी बार आईओसी सत्र की मेजबानी कर रहा है। इससे पहले 1983 में नयी दिल्ली में आईओसी के 86वें सत्र का आयोजन किया गया था।

प्रधान मंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने यहां जारी बयान में कहा कि भारत में आयोजित किया जाने वाला आईओसी का 141वां सत्र वैश्विक सहयोग को बढ़ावा देने, खेल उत्कृष्टता का जश्न मनाने तथा दोस्ती, सम्मान और उत्कृष्टता के ओलंपिक आदर्शों को आगे बढ़ाने के लिए देश के समर्पण का प्रतीक है।

बयान में कहा गया है कि सत्र में अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के अध्यक्ष थॉमस बाक और आईओसी के अन्य सदस्यों के अलावा भारत की प्रमुख खेल हस्तियां और भारतीय ओलंपिक संघ सहित विभिन्न खेल महासंघों के प्रतिनिधि भी भाग लेंगे।

  • Related Posts

    विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का विश्व रिकॉर्ड, वनडे में रन चेज के बने नए बादशाह

    भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली। 4 नवंबर…

    भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला वनडे कल, सुबह 7:30 बजे शुरू होगा मुकाबला

    ऑकलैंड में खेला जाएगा पांच मैचों की सीरीज का पहला मैच, सुबह 7 बजे होगा टॉस भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 4 नवंबर,…