आज ग्वालियर दौरे पर रहेंगे PM मोदी, सिंधिया स्कूल के 125वें स्थापना दिवस में होंगे शामिल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (शनिवार) को ग्वालियर के दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वह सिंधिया स्कूल के 125वें स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अथिति के रूप में शामिल होंगे. पीएम मोदी के साथ केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, नरेंद्र सिंह तोमर और मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल भी कार्यक्रम में शामिल होंगे. इनके अलावा स्कूल के सैकड़ों पुराने और नए छात्र भी स्थापन दिवस कार्यक्रम में पहुंचेंगे. अपने दौरे पर प्रधानमंत्री मोदी करीब डेढ़ घंटा सिंधिया स्कूल में बिताएंगे.

प्रधानमंत्री के दौरे के चलते सिंधिया स्कूल को दुल्हन की तरह सजाया गया है. समारोह की शुरुआत स्पेशल स्क्रीनिंग फिल्म से की जाएगी. जिससे कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे मेहमान स्कूल के इतिहास से लेकर वर्तमान तक की पूरी जानकारी हासिल कर पाएंगे. समारोह के मुख्य अतिथि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी होंगे. जिनका स्वागत सिंधिया स्कूल के बैंड द्वारा किया जाएगा. इस समारोह में सिंधिया स्कूल के भूतपूर्व छात्र पार्श्व गायक नितिन मुकेश समेत मीत ब्रदर्स भी शामिल होंगे.

न्यू मल्टीपरपज स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स की रखेंगे आधारशिला

इस  दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक प्रदर्शनी का भी अवलोकन करेंगे. इसके बाद एक न्यू मल्टीपरपज स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स की आधारशिला भी रखेंगे. इसके अलावा पीएम मोदी सिंधिया स्कूल की परंपरा को दर्शाते हुए डाक टिकट का अनावरण भी करेंगे. इस दौरान पीएम मोदी माधव अवार्ड-2023 भी प्रदान करेंगे. इस समारोह में अलग-अलग क्षेत्रों में स्कूल का नाम रोशन करने वाले छात्रों को भी सम्मानित किया जाएगा. स्थापना दिवस कार्यक्रम में पीएम मोदी के साथ मंच पर प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, ज्योतिरादित्य सिंधिया, तकनीकी विज्ञान मंत्री डॉ.जितेंद्र सिंह मौजूद रहेंगे.

 

  • Related Posts

    जल प्रहरी सम्मान–2026: देश के 31 जल संरक्षक सम्मानित, मध्य प्रदेश की सावित्री श्रीवास्तव को मिला राष्ट्रीय सम्मान

    नई दिल्ली। जल संरक्षण, जल स्रोतों के पुनर्जीवन और पर्यावरण संतुलन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले देशभर के 31 जल संरक्षकों को ‘जल प्रहरी सम्मान–2026’ से सम्मानित किया…

    Gwalior Madarsa Raid: ग्वालियर में बिना मान्यता चल रहे मदरसे पर छापा, बच्चों की सुरक्षा और सुविधाओं में मिलीं खामियां

    By: Ravindra Singh Gwalior Madarsa Raid: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में झांसी रोड स्थित एजी ऑफिस पुल के पास संचालित दारुल कुरान मदरसा जांच के दायरे में आ गया है।…