अपकमिंग फिल्म: दिवाली पर टाइगर 3 मचाएगी धमाल, एडवांस बुकिंग के पहले दिन ही सलमान खान की फिल्म ने किया शानदार कलेक्शन

सलमान खान और कैटरीना कैफ स्टारर फिल्म ‘टाइगर 3’ इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है। फैंस बेसब्री से फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘टाइगर 3’ को दिवाली के मौके पर 12 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। ऐसे में फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। ऐसा माना जा रहा था कि, रिलीज के दिन दिवाली होने की वजह से फिल्म की एडवांस बुकिंग पर असर पड़ सकता है लेकिन ऐसा नहीं हुआ है। फैंस धड़ाके से फिल्म की एडवांस बुकिंग कर रहे हैं। फिल्म रिलीज से पहले ही करोड़ों का कलेक्शन कर लिया है।

बता दें कि, सलमान और कैटरीना के अलावा फिल्म में इमरान हाशमी भी नजर आएंगे। इस फिल्म को मनीष शर्मा ने डायरेक्ट किया है वहीं यशराज प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनी इस फिल्म को आदित्य चोपड़ा प्रोड्यूस कर रहे हैं।

पहले दिन बिके इतने टिकट

‘टाइगर 3’ थिएटर्स में रिलीज के लिए तैयार है। सोमवार से फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। फिल्म के पहले दिन की एडवांस बुकिंग रिपोर्ट सामने आ गई है। खबरों के मुताबिक ‘टाइगर 3’ ने पहले दिन की एडवांस बुकिंग में 22 लाख 7 हजार 605 टिकट बेचे हैं। इसी के साथ फिल्म ने फर्स्ट डे ही 6.48 करोड़ रुपए कमा लिए हैं।

‘टाइगर 3’ की एडवांस बुकिंग जोरदार तरीके से हो रही है। जिसे देखते हुए कहा जा सकता है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धांसू परफॉर्मेंस देने वाली है। बता दें कि इससे पहले ‘टाइगर जिंदा है’ और ‘एक था टाइगर’ ने भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी। जहां ‘एक था टाइगर’ ने 263.00 करोड़ कमाए थे तो वहीं ‘टाइगर जिंदा है’ ने 320.34 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया था। अब मेकर्स को ‘टाइगर 3’ से इससे भी कहीं ज्यादा कमाई करने की उम्मीदें हैं।

कैटरीना के टॉवेल फाइट पर लोगों की नजर

कुछ दिनों पहले ही ‘टाइगर 3’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हुई था। फिल्म के ट्रेलर ने लोगों का दिल जीत लिया था। एक तरफ जहां सलमान खान के भरपूर एक्शन ने फैंस को खुश कर दिया तो दूसरी तरफ कैटरीना कैफ के एक्शन ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा। पूरे ट्रेलर में लोगों की निगाहें कैटरीना की टॉवेल फाइट पर रही। फैंस इस फाइट को देखने के लिए एक्साइटेड हैं और फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

  • Related Posts

    आयुष्मान खुराना को धमकी, लॉरेंस गैंग का सदस्य बताने वाले शख्स ने मांगे करोड़ों रुपये

    धमकी भरा ऑडियो मैसेज मिलने के बाद मुंबई पुलिस ने शुरू की जांच, फिलहाल एफआईआर दर्ज नहीं मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना को धमकी मिलने का मामला सामने आया है।…

    रणदीप हुड्डा ने वेलेंटाइन डे पर पत्नी लिन लैशराम के लिए किया खास पोस्ट, कहा& 'हमेशा के लिए लव लॉक्ड'

    बॉलीवुड स्टार रणदीप हुड्डा ने वेलेंटाइन डे पर पत्नी लिन लैशराम के लिए किया खास पोस्ट शेयर किया है।रणदीप हुड्डा ने अपनी हॉलीवुड फिल्म द मैचबॉक्स की शूटिंग से ब्रेक…