वनडे वर्ल्डकप 2023: बोल्ट 600 अंतर्राष्ट्रीय विकेट पूरे करने वाले तीसरे कीवी गेंदबाज बने

ट्रेंट बोल्ट गुरुवार को एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ विश्व कप मैच के दौरान अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 600 विकेट लेने वाले न्यूजीलैंड के तीसरे गेंदबाज बन गए। श्रीलंका के कुसल मेंडिस के विकेट के साथ बोल्ट ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 600 विकेट पूरे कर यह उपलब्धि हासिल की।

वह मौजूदा साथी टिम साउदी और पूर्व कप्तान डेनियल वेटोरी के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाले तीसरे कीवी गेंदबाज बन गए। 34 साल के बोल्ट ने अब तक सिर्फ 315 पारियों में 25.73 की शानदार औसत से 601 विकेट लिए हैं। इससे पहले मैच में बोल्ट वनडे विश्व कप इतिहास में 50 विकेट लेने वाले न्यूजीलैंड के पहले गेंदबाज भी बने

बोल्ट वनडे विश्व कप इतिहास में 50 या अधिक विकेट लेने वाले तीसरे बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं। उनसे पहले ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क, जो 59 विकेट के साथ चार्ट में सबसे आगे हैं और पाकिस्तान के दिग्गज गेंदबाज वसीम अकरम का नाम शामिल है।

  • Related Posts

    विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का विश्व रिकॉर्ड, वनडे में रन चेज के बने नए बादशाह

    भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली। 4 नवंबर…

    भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला वनडे कल, सुबह 7:30 बजे शुरू होगा मुकाबला

    ऑकलैंड में खेला जाएगा पांच मैचों की सीरीज का पहला मैच, सुबह 7 बजे होगा टॉस भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 4 नवंबर,…