भारतीय सेना ने सुप्रीम कोर्ट में रखा अपना पक्ष, कहा- महिला अफसरों की प्रमोशन नीति पर विचार-विमर्श जारी

सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को बताया गया कि भारतीय सेना में महिला अधिकारियों के करियर की प्रगति के मुद्दे से निपटने के लिए नीति बनाने पर विचार-विमर्श जारी है और कर्नल से ब्रिगेडियर की रैंक पर उनके प्रमोशन पर विचार किया जा रहा है। पीठ ने महिला अधिकारियों के करियर में प्रगति पर अपने पूर्व के निर्देश के अनुसार सेना को नीति बनाने के लिए 31 मार्च।

प्रधान न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस जेबी पार्डीवाला और जस्टिस मनोज मिश्रा की पीठ ने अटार्नी जनरल आर. वेंकटरमणी और वरिष्ठ अधिवक्ता आर.बालासुब्रमण्यन की उन दलीलों पर संज्ञान लिया कि सेना इस उद्देश्य से नीति बनाने पर काम कर रही है।

पीठ ने महिला अधिकारियों के करियर में प्रगति पर अपने पूर्व के निर्देश के अनुसार सेना को नीति बनाने के लिए 31 मार्च, 2024 तक का समय प्रदान कर दिया। साथ ही मामले को अगले वर्ष अप्रैल के पहले सप्ताह में सूचीबद्ध कर दिया। उल्लेखनीय है कि कुछ महिला सैन्य अधिकारियों ने कर्नल से ब्रिगेडियर की रैंक पर प्रमोशन में भेदभाव किए जाने का आरोप लगाया था।

  • Related Posts

    अमिताभ बच्चन ने साझा किया जिंदगी का बड़ा सबक, बोले- ‘जब कुछ नहीं था तो मांगते थे, अब मिल रहा है तो संभालना मुश्किल’

    बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग के जरिए जिंदगी की एक गहरी बात साझा की है। उन्होंने इंसान की इच्छाओं और जीवन की बदलती परिस्थितियों पर विचार करते…

    वॉटर स्पोर्ट्स का हब बन रहा है भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत, स्पोर्ट्स सहित सभी क्षेत्रों में निरंतर प्रगति कर रहा है। वर्ष 2016 के रियो…