खरगोन में भूकंप के झटकों से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग; दीवारों में दरार आने की भी सूचना

मध्य प्रदेश के खरगोन शहर में शनिवार सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस होने से लोगों में दहशत फैल गई। सुबह करीब 9 बजकर 15 मिनट पर धरती में कंपन महसूस होते ही कई घरों में मौजूद लोग घबराकर बाहर निकल आए। स्थानीय लोगों के मुताबिक, कंपन कुछ सेकंड तक महसूस हुआ। भूकंप की तीव्रता 4.1 होने की जानकारी सामने आई है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि का विवरण उपलब्ध नहीं है।

शहर के कई इलाकों में महसूस हुए झटके

जानकारी के अनुसार, खरगोन के अवनीग्राम, जैतापुर, जिलानी नगर, काजीपुरा और संजय नगर सहित कई घनी आबादी वाले इलाकों में लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए। खरगोन केंद्र से करीब 40 किलोमीटर के दायरे में भी कंपन की सूचना सामने आई है। अचानक हुए कंपन से लोग अपने घरों और दुकानों से बाहर निकल आए।

इंदिरा नगर में मकान की दीवार में दरार आने का दावा

इंदिरा नगर निवासी जीवन सिंह ठाकरे ने बताया कि सुबह उनकी बेटी ने घर का पंखा हिलने और टीन की चादरों से आवाज आने की जानकारी दी। इसी दौरान घर की दीवार से भी आवाज सुनाई दी और उसमें दरार दिखाई दी। जीवन सिंह के अनुसार, मकान के ऊपरी हिस्से में नया निर्माण कराया गया है और वहां पहले तक ऐसी कोई दरार नहीं थी।

प्रशासन ने नुकसान की जानकारी से किया इनकार

तहसीलदार भू-प्रबंधन पवन वास्केल ने बताया कि शहर में भूकंप के झटके महसूस होने की जानकारी सामने आई है। फिलहाल किसी तरह की जनहानि या बड़े नुकसान की सूचना नहीं मिली है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

  • Related Posts

    ICAR Recruitment 2026: 1393 पदों पर निकली भर्ती, 18 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, बिना इंटरव्यू मिलेगी नौकरी

    By: Ravindra Singh सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे ग्रेजुएट युवाओं के लिए भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) में नौकरी पाने का अच्छा अवसर है। कृषि वैज्ञानिक भर्ती बोर्ड (ASRB)…

    मुरैना में BJP के नए संभागीय कार्यालय का उद्घाटन, CM मोहन यादव बोले- यहां तैयार होंगे समर्पित कार्यकर्ता

    मुरैना में भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्मित संभागीय कार्यालय का उद्घाटन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह भवन केवल ईंट-पत्थरों से तैयार की…

    Leave a Reply