हॉकी में भारत ने रचा इतिहास, जापान को हराकर जीता गोल्ड; ओलंपिक कोटा किया हासिल

एशियन गेम्स के 13वें दिन भारतीय हॉकी टीम ने कमाल कर दिया। फाइनल मैच में जापान को 5-1 से रौंदते हुए एशियन गेम्स में अपना चौथा गोल्ड मेडल जीता। इसके साथ ही भारतीय टीम ने पेरिस ओलंपिक के लिए कोटा हासिल कर लिया। भारत की तरफ से मनप्रीत सिंह हरमनप्रीत सिंह अमित रोहिदास और अभिषेक ने गोल दागे। जापान पूरे मैच के दौरान एक ही गोल कर सका।

भारतीय हॉकी टीम ने एशियन गेम्स में कमाल कर दिया। फाइनल में जापान को 5-1 से हराते हुए गोल्ड मेडल जीता। भारत के लिए मनप्रीत सिंह, कप्तान हरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास और अभिषेक ने गोल दागे। इस जीत के साथ ही भारत ने ओलंपिक 2024 का कोटा हासिल कर लिया है

पहले हाफ में भारतीय टीम ने दमदार खेल दिखाया। भारतीय खिलाड़ियों ने आक्रमण करने जारी रखें। हालांकि, जापान के डिफेंडरों ने भारत को गोल करने से रोका, लेकिन भारत ने पेनल्टी कॉर्नर का बेहतरीन तरीके से उपयोग किया। मनप्रीत सिंह ने रिवर्स फ्लिक करके गेंद को गोलपोस्ट में भेजा और भारत को 1-0 की बढ़त दिलाई।

भारतीय आक्रमण के आगे जापान पस्त

हाफ टाइम के बाद भी भारत ने आक्रमण करना जारी रखा। जापानी खिलाड़ियों की गलती की वजह से भारत को 4 बार पेनल्टी कॉर्नर मिले। हालांकि, भारतीय टीम इसे भुनाने में सफल नहीं हुई। जब दूसरे क्वार्टर में भारत को पांचवीं बार पेनल्टी कॉर्नर मिला, तब कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने बेहतरीन ड्रैग-फ्लिकर की मदद गोल दागा। इस गोल से भारतीय टीम ने 2-0 की बढ़त बना ली।

भारतीय हॉकी टीम ने जीता चौथा एशियन गोल्ड मेडल

वहीं, तीसरे क्वार्टर में भारत के लिए अमित रोहिदास ने गोल दागकर भारत की बढ़त 3-0 कर दी। आखिरी क्वार्टर में भारत के लिए अभिषेक ने गोल दागकर इस बढ़त को 4-0 तक पहुंचा दिया। आखिरी पलों में जापान ने एक गोला दागा। आखिरी मिनट में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत ने गोल दागकर बढ़त 5-1 कर दी। फाइनल सीटी बचने के बाद भारत ने मैच 5-1 से जीत लिया। एशियन गेम्स में भारतीय हॉकी का यह चौथा गोल्ड मेडल है।

  • Related Posts

    विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का विश्व रिकॉर्ड, वनडे में रन चेज के बने नए बादशाह

    भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली। 4 नवंबर…

    भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला वनडे कल, सुबह 7:30 बजे शुरू होगा मुकाबला

    ऑकलैंड में खेला जाएगा पांच मैचों की सीरीज का पहला मैच, सुबह 7 बजे होगा टॉस भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 4 नवंबर,…