लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारी तेज, 6 से 22 जनवरी तक जुड़ेंगे नये नाम; कलेक्टर ने जारी किये आदेश

आगामी 1 जनवरी 2024 की स्थिति में मतदाता सूची का अद्यतनीकरण किया जाएगा। इसके लिए भारत निर्वाचन आयोग ने संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी कर दिया है। मंगलवार को कलेक्टर ऋषि गर्ग की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में जिले के राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित कर उन्हें संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी गई। जनवरी तक इस मतदाता सूची के संबंध में दावे आपत्ति प्राप्त किए जाएंगे।

बैठक में कलेक्टर गर्ग ने बताया कि 6 जनवरी को मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन होगा तथा 6 से 22 जनवरी तक इस मतदाता सूची के संबंध में दावे आपत्ति प्राप्त किए जाएंगे

कलेक्ट्रेट में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को बैठक में कलेक्टर ने दी जानकारी  

मतदाताओं के नाम सूची में जोड़ने के लिए आवेदन प्राप्त किए जाएंगे। बैठक में अपर कलेक्टर डॅा.नागार्जुन बी.गौड़ा, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संजय जैन, भाजपा जिलाध्यक्ष अमरसिंह मीणा भी उपस्थित थे।

बैठक में कलेक्टर गर्ग ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अनुरोध किया कि अपने कार्यकर्ताओं के माध्यम से भी इस पुनरीक्षण कार्यक्रम का प्रचार-प्रसार कराएं ताकि ऐसे नागरिक जो अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वाना चाहते है। 1 जनवरी 2024 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले नये युवा मतदाता अधिकाधिक संख्या में अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वा सकें।

राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने बैठक में सुझाव दिया कि नगरीय क्षेत्रों में एनाउंसमेंट कराकर तथा ग्रामीण क्षेत्र में मुनादी कराकर इस कार्यक्रम का प्रचार-प्रसार कराया जाए ताकि अधिकाधिक लोगों तक पुनरीक्षण कार्यक्रम की जानकारी पहुंच सके। कलेक्टर गर्ग ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अनुरोध किया कि वे प्रत्येक मतदान केंद्र के लिए बूथ लेवल एजेंट नियुक्त करें और उनके माध्यम से इस कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार करें।

  • Related Posts

    MP Dearness Allowance: कर्मचारियों को मिल रहा 58% महंगाई भत्ता, 2% के अंतर से 7 महीने में 420 करोड़ रुपये की बचत का अनुमान

    By: Ravindra Singh मध्य प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में अगली बढ़ोतरी को लेकर इंतजार जारी है। प्रदेश के 4.50 लाख से अधिक सरकारी कर्मचारी फिलहाल 58…

    MP Coaching Centre पर शिकंजा: वेबसाइट पर फीस और शिक्षकों की जानकारी देना होगा अनिवार्य, CCTV-काउंसलिंग के भी नियम

    By: Ravindra Singh मध्य प्रदेश में कोचिंग संस्थानों की कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी और विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित बनाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए उच्च शिक्षा विभाग…