अब 10वीं और 12वीं में 80 अंक के होंगे एग्जाम

exam1 QQcw31exam1 QQcw31

भोपाल । मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षा से जुड़ी एक बड़ी खबर है। दरअसल, माध्यमिक शिक्षा मंडल ने बोर्ड परीक्षा का पैटर्न बदल दिया है। अब 10वीं के प्रत्येक विषय का पेपर 75 अंक और 12वीं के विषयों का 80 अंक का पेपर होगा। माशिमं ने प्रश्नों का पैटर्न वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है।
माध्यमिक शिक्षा मंडल ने बोर्ड परीक्षा का पैटर्न बदल दिया है। 10वीं के प्रत्येक विषय का पेपर 75 अंक और आंतरिक मूल्यांकन 25 अंक का होगा। जबकि 12वीं का नॉन प्रैक्टिकल विषयों का 80 अंक और आंतरिक मूल्यांकन 20 अंक का होगा। वहीं प्रायोगिक विषयों का एग्जाम 70 अंक और प्रैक्टिकल पेपर 30 अंक का होगा। माशिमं ने एक सूचना पत्र जारी कि है। जिसमें लिखा कि हाईस्कूल, हायर सेकेंडरी परीक्षा वर्ष 2024-25 के लिए परीक्षा पैटर्न के आधार पर प्रश्न पत्रों के पैटर्न की जानकारी के लिए मुख्य विषयों के अभ्यास के लिए सैंपल पेपर मंडल की वेबसाइट पर अवपलोड किए गए हैं। इसमें अंक योजना के साथ-साथ हर प्रश्न के पैटर्न की जानकारी दी गई है।

2 अंकों के होंगे प्रश्न
10वीं-12वीं दोनों कक्षाओं के दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों के बदले 2 अंकों की लघु उत्तरीय प्रश्नों की संख्या अधिक होगी। वस्तुनिष्ट प्रश्न 30 अंक के होंगे। 10वीं व 12वीं की प्री-बोर्ड परीक्षाएं 16 जनवरी से आयोजित होंगी। प्री-बोर्ड एग्जाम के दिन भी कक्षाएं लगाकर सवाल हल कराए जाएंगे। राजधानी के कई स्कूलों में रविवार और त्योहार के दिन भी एक्सट्रा क्लास लगाईं जा रही हैं।

  • Related Posts

    शहडोल में डॉक्टर को बचाने के लिए उग्र भीड़ के सामने डट गईं महिला सिविल सर्जन, डॉ. शिल्पी सराफ

    तीन युवकों की मौत के बाद जिला अस्पताल में हुआ था हंगामा, ड्यूटी डॉक्टर के साथ मारपीट का आरोप सहकर्मी पर हमला होते देख भीड़ के सामने खड़ी हुईं सिविल…

    ग्वालियर ऑक्सीजन टैंकर ब्लास्ट का CCTV फुटेज आया सामने, धमाके से फैक्ट्री की दीवार और पेड़ क्षतिग्रस्त

    By: Ravindra Singh मध्य प्रदेश के ग्वालियर स्थित पिंटो पार्क इंडस्ट्रियल एरिया में हुए ऑक्सीजन टैंकर विस्फोट का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वीडियो में धमाके की भयावहता साफ नजर…