एचएमपीवी वायरस का मुंबई में दस्तक, एक मामला सामने आया 

hmpv 5015oJhmpv 5015oJ

मुंबई। चीन में कहर बरपा रहा एचएमपीवी वायरस ने भारत की भी चिंता बढ़ा दी है। देशभर में अब तक इसके 8 से ज्यादा मरीज मिल चुके हैं और यह वायरस नागपुर के बाद अब मुंबई में भी दस्तक दे चुका है। यूँ तो एचएमपीवी वायरस देश में पहले ही प्रवेश कर चुका था। लेकिन अब यह वायरस मुंबई में भी प्रवेश कर चुका है। दरअसल मुंबई में एचएमपीवी वायरस से पीड़ित एक मरीज मिला है। बताया जा रहा है कि 6 महीने का एक बच्चा इस वायरस से संक्रमित है। वहीं, बच्चे का इलाज अस्पताल के आईसीयू में चल रहा है। आपको बता दें कि मंगलवार को नागपुर में एक 7 वर्षीय लड़के और एक 13 वर्षीय लड़की के एचएमपीवी से संक्रमित होने की सूचना मिली थी। बहरहाल मुंबई में इस वायरस ने दस्तक ने महानगरपालिका की नींद उड़ा दी है।

  • Related Posts

    अमिताभ बच्चन ने साझा किया जिंदगी का बड़ा सबक, बोले- ‘जब कुछ नहीं था तो मांगते थे, अब मिल रहा है तो संभालना मुश्किल’

    बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग के जरिए जिंदगी की एक गहरी बात साझा की है। उन्होंने इंसान की इच्छाओं और जीवन की बदलती परिस्थितियों पर विचार करते…

    वॉटर स्पोर्ट्स का हब बन रहा है भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत, स्पोर्ट्स सहित सभी क्षेत्रों में निरंतर प्रगति कर रहा है। वर्ष 2016 के रियो…