बुमराह के शानदार प्रदर्शन के बावजूद श्रीनिवासन ने चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर रखने की अपील

Bumrah RVJVtfBumrah RVJVtf

जसप्रीत बुमराह ने हाल ही में समाप्त हुए ऑस्ट्रेलिया दौरे पर ऐतिहासिक प्रदर्शन किया था. बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के 5 टेस्ट मैचों के दौरान उन्होंने 32 चटकाए थे. इसके साथ ही वो एक सीरीज सर्वाधिक ऑस्ट्र्रेलिया की धरती पर एक सीरीज में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज भी बन गए थे. इस धमाकेदार प्रदर्शन के बावजूद 2011 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी टीम के फिटनेस ट्रेनर रह चुके रामजी श्रीनिवासन ने बुमराह को चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर रखने की मांग की है. आखिर श्रीनिवासन ने बुमराह को इस बड़े टूर्नामेंट से दूर रखने के लिए क्यों कहा है?

बुमराह को क्यों स्क्वॉड में नहीं होना चाहिए?
रामजी श्रीनिवासन ने जसप्रीत बुमराह को स्क्वॉड के बाहर रखने की पीछे मुख्य वजह उनकी फिटनेस बताई. उनके मुताबिक अगर जरा सा भी शक है तो चैंपियंस ट्रॉफी में ले जाकर उन्हें खतरे में नहीं डालना चाहिए. श्रीनिवासन ने बुमराह को एक खजाना बताया. उन्होंने कहा कि “बुमराह एक खजाना हैं और उन्हें संभालकर रखा जाना चाहिए. चैंपियंस ट्रॉफी दुनिया का अंत नहीं है. अगर उनकी फिटनेस पर थोड़ा भी शक है तो उन्हें स्क्वॉड का हिस्सा नहीं बनाना चाहिए. उन्होंने कभी भी अपने करियर में लगातार 5 टेस्ट मैचों में गेंदबाजी नहीं की है”. सिडनी टेस्ट की पहली पारी के दौरान बुमराह को अचानक कमर में दिक्कत हुई और वो बाहर चले गए थे. मैच के दौरान ही उनका स्कैन भी किया गया था. हालांकि, उनकी रिपोर्ट को सार्वजनिक नहीं किया गया है. इसके बाद दूसरी पारी में उन्होंने गेंदबाजी नहीं की थी.

6 महीने में ठीक होंगे बुमराह
श्रीनिवासन टीम इंडिया के स्ट्रेंथ और कंडिशनिंग कोच थे. इसलिए उन्होंने बुमराह की इंजरी को लेकर एक अनुमान भी लगाया. बता दें सिडनी टेस्ट के दौरान पहले बुमराह को लेकर पीठ में ऐंठन की समस्या को रिपोर्ट किया गया था. इसे लेकर श्रीनिवासन ने कहा कि अगर ऐसा है तो चिंता करने का बात नहीं है. वह जल्दी ठीक हो जाएंगे. श्रीनिवासन का मानना है कि भारत के लिए रवाना होते-होते वो अच्छा भी महसूस करने लगे होंगे. आमतौर लंबी सीरीज के बाद ऐसा हो जाता है. लेकिन इंजरी अगर स्ट्रेस फ्रैक्चर से जुड़ी हुई है और ग्रेड 1 से लेकर ग्रेड 3 के बीच में है तो समस्या बड़ी हो सकती है. ऐसे में बुमराह को रिकवर होने में 6 महीने का समय लग सकता है.

  • Related Posts

    विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का विश्व रिकॉर्ड, वनडे में रन चेज के बने नए बादशाह

    भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली। 4 नवंबर…

    भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला वनडे कल, सुबह 7:30 बजे शुरू होगा मुकाबला

    ऑकलैंड में खेला जाएगा पांच मैचों की सीरीज का पहला मैच, सुबह 7 बजे होगा टॉस भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 4 नवंबर,…