पूर्व इंग्लैंड क्रिकेटर डेविड लॉयड का बड़ा बयान, विराट कोहली का टेस्ट क्रिकेट भविष्य खत्म

SV 12 baWb5OSV 12 baWb5O

David Llyod: भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा हैं। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 में पर्थ टेस्ट में उन्होंने शतक बनाया था, जबकि 9 पारियों में 23 की औसत से उनके बल्ले से 190 रन निकले। 8 बार स्टंप के पीछे ऑफ साइड की गेंद से छेड़खानी करते हुए कोहली कैच आउट हुए। इस खराब प्रदर्शन के बाद कोहली को संन्यास तक लेने की सलाह मिल रही हैं। इस बीच इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर डेविड लॉयड ने एक बड़ा बयान दिया है।

पूर्व इंग्लैंड क्रिकेटर डेविड लॉयड ने भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट भविष्य पर बड़ा बयान दिया है, जिसमें उन्होंने कहा कि कोहली का समय अब खत्म हो चुका है। कोहली हाल ही में टेस्ट क्रिकेट में खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं और उन्होंने पिछले टेस्ट सीजन में कोई यादगार प्रदर्शन नहीं किया। हालांकि उन्होंने पर्थ में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में शतक जड़ा था। लेकिन वह अपनी फॉर्म को जारी नहीं रख सके, क्योंकि ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने उनकी ऑफ स्टंप के बाहर की कमजोरी का फायदा उठाया।

खराब फॉर्म में चल रहे कोहली के भारतीय टेस्ट टीम में स्थान को लेकर सवाल उठने लगे हैं। हाल ही में लॉयड ने कोहली की खराब फॉर्म पर अपनी राय शेयर की। ऑफ स्टंप के बाहर की कमजोरी को लेकर उन्होंने कहा कि जब वह इंग्लैंड आएंगे, तो एक बार फिर उस कमजोरी पर हमला किया जाएगा। इसके अलावा लॉयड ने कहा कि कोहली का समय अब खत्म हो चुका है। इस बारे में आगे कहा कि जब आप महान क्रिकेटरों की बात करते हैं, तो वह समय एक चीज है जो बाकी नहीं रखते। उन्होंने समय खो दिया है। वह जा चुका है। उनका समय खत्म हो चुका है। यह उम्र के साथ आता है। हर कोई आपको बताता है कि आपको क्या करना चाहिए। चीजें जैसे ‘गेंद छोड़ो, उसे आखिरी तक देखो’ लेकिन यह अब जा चुका है। ये महान अंतरराष्ट्रीय गेंदबाज हैं।

  • Related Posts

    विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का विश्व रिकॉर्ड, वनडे में रन चेज के बने नए बादशाह

    भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली। 4 नवंबर…

    भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला वनडे कल, सुबह 7:30 बजे शुरू होगा मुकाबला

    ऑकलैंड में खेला जाएगा पांच मैचों की सीरीज का पहला मैच, सुबह 7 बजे होगा टॉस भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 4 नवंबर,…