तेज रफ्तार का कहर: 2 लड़कियों की मौत, अनकंट्रोल होकर पलटी कार, बाकी गंभीर

कोरबा: छत्तीसगढ़ में तेज रफ्तार कार पलटने से दो लड़कियों की मौत हो गई। दोनों मनाली से घूमकर बिलासपुर होते हुए कोरबा जा रही थीं। इस घटना का वीडियो अब सामने आया है। घटना पाली थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान मोनिका चटर्जी (26) और दीक्षा राठौर (23) के रूप में हुई है। दोनों कोरबा के एमपी नगर कॉलोनी में रहती थीं। दीक्षा राठौर क्लर्क वर्ग कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सीपी राठौर की बेटी थीं। उनकी मां प्रधान पाठक हैं।

तेज रफ्तार से चल रही थी कार, नहीं हो पाई नियंत्रित

बताया जा रहा है कि दोनों महिलाएं अपने दोस्तों के साथ मनाली घूमने गई थीं। मंगलवार को लौटते समय वे अपने दोस्त देवराज के साथ बिलासपुर से घर लौट रही थीं। इसी दौरान दोपहर करीब 3 बजे नेशनल हाईवे पर डिस्पोजल चौक के पास उनकी तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो गई।

कार के परखच्चे उड़ गए

देवराज कार क्रमांक सीजी 12 एएल 2600 चला रहा था। तेज रफ्तार होने के कारण वह नियंत्रण खो बैठा, जिससे कार फिसलकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दोनों युवतियों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पुरानी बस्ती निवासी देवराज गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके सीने और सिर पर गंभीर चोटें आई हैं।

पुलिस जांच में जुटी

चैतमा चौकी प्रभारी चंद्रपाल खांडे का कहना है कि, घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घायल युवक से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह मनाली से लौट रहा था। तेज रफ्तार होने के कारण हादसा हुआ। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

  • Related Posts

    दुर्गेश केसवानी को साइबर क्राइम्स पर शोध के लिए मिली पीएचडी की डिग्री, स्वर्गीय पीता को की समर्पित

    भोपाल। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और समाजसेवी दुर्गेश केसवानी को सोशल मीडिया के संदर्भ में साइबर अपराधों पर किए गए शोध के लिए रवींद्रनाथ टैगोर यूनिवर्सिटी द्वारा पीएचडी की डिग्री…

    मनेन्द्रगढ़&भरतपुर में जल जागरूकता अभियान में महिलाओं की रही सक्रिय भागीदारी

    एमसीबी मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के मनेन्द्रगढ़ विकासखंड के ग्राम पसौरी एवं भरतपुर विकासखंड के ग्राम तिलौली-बहरासी में कलेक्टर  डी. राहुल वेंकट के निर्देशानुसार एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता…