मिशन अमृत 2.0 के तहत माना में पेयजल योजना का काम तेज होगा, उपमुख्यमंत्री ने किया निरीक्षण

रायपुर। माना नगर पंचायत में मिशन अमृत 2.0 के तहत बन रही जल प्रदाय योजना का काम अब तेजी से पूरा होगा। सोमवार को उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने अधिकारियों के साथ कार्यस्थल का दौरा कर काम का जायजा लिया। उन्होंने पेयजल योजना का काम जल्दी पूरा करने और अच्छे से करने के निर्देश दिए। यह योजना माना के लगभग 4,000 घरों तक नल से शुद्ध पानी पहुंचाने के लिए बनाई जा रही है। इस पर 44.38 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं और अब तक 30% काम पूरा हो चुका है। इसे सितंबर 2025 तक पूरा करने का लक्ष्य है। माना में 840 किलोलीटर और 650 किलोलीटर की दो पानी टंकियां बनाई जा रही हैं। इनका काम 85% और 75% तक हो चुका है। वहीं, जलापूर्ति के लिए 66 किमी की पाइपलाइन बिछाई जानी है, जिसमें से 34 किमी पाइपलाइन का काम पूरा हो गया है। इस मौके पर विधायक मोतीलाल साहू, रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह और नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा भी मौजूद थे।

  • Related Posts

    दुर्गेश केसवानी को साइबर क्राइम्स पर शोध के लिए मिली पीएचडी की डिग्री, स्वर्गीय पीता को की समर्पित

    भोपाल। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और समाजसेवी दुर्गेश केसवानी को सोशल मीडिया के संदर्भ में साइबर अपराधों पर किए गए शोध के लिए रवींद्रनाथ टैगोर यूनिवर्सिटी द्वारा पीएचडी की डिग्री…

    रायपुर : मुख्यमंत्री साय 8 मार्च को जशपुर के सलियाटोली में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर और सामूहिक विव

    रायपुर : मुख्यमंत्री साय 8 मार्च को जशपुर के सलियाटोली में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर और सामूहिक विवाह में होंगे शामिल मुख्यमंत्री साय 365 नवविवाहित जोड़ों को देंगे आशीर्वाद मुख्यमंत्री साय…