मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने “सेना दिवस” पर दी शुभकामनाएं

CM Mohan Yadav Development will happen from Mumbai Delhi city 3 1 3 VS7lwcCM Mohan Yadav Development will happen from Mumbai Delhi city 3 1 3 VS7lwc

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 15 जनवरी को “सेना दिवस” पर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सेना दिवस देश के वीर जवानों के शौर्य, पराक्रम, त्याग और बलिदान की याद दिलाता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वीर सैनिकों को नमन करते हुए कहा कि देशवासियों को अपनी सेना और सैनिकों के साहस पर गर्व है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आज का दिन भारतीय सेना की वीरता से परिपूर्ण गाथाओं और कर्तव्य निष्ठ पर गर्व करने का दिन है। मातृभूमि की रक्षा के लिये हमारे जवानों की नि-स्वार्थ सेवा और समर्पण पर देशवासियों को गर्व है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि “मैं देश की सेना के जवानों को सैल्यूट करता हूँ, जिन्होंने मौसम और हालातों पर काबू पाते हुए देश की रक्षा और आन-बान के लिए अपने परिवार से ऊपर अपने कर्तव्य पथ पर दुश्मन को मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं।”

  • Related Posts

    गुना में स्कूटर खड़ी करते ही अचानक गिरे अधिवक्ता, दो सेकेंड में मौत; CCTV में कैद हुई घटना

    गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक वरिष्ठ अधिवक्ता की अचानक मौत का मामला सामने आया है। शहर के प्रतिष्ठित वकील लोकेंद्र श्रीमाल घर के बाहर अपनी स्कूटर खड़ी…

    टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, शराब कारोबार के हिसाब-किताब की डायरी और लाखों की नकदी जब्त

      देवास। खातेगांव के थाना प्रभारी (टीआई) दिलीप पुरी हत्याकांड की जांच में पुलिस को शराब तस्करी के नेटवर्क और उसके आर्थिक लेन-देन से जुड़े अहम सुराग मिले हैं। पुलिस…