योगा टीचर को शादी का झांसा देकर एम्स से पीएचडी कर रहे युवक ने किया दुष्कर्म

rape 3 1 rM4ZYfrape 3 1 rM4ZYf

भोपाल। ऐशबाग पुलिसने योगा टीचर की शिकायतपर उसके प्रेमी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला कायम किया है। पीड़िता जहॉ योगा क्लासेस चलाती है, वहीं आरोपी एम्स से पीएचडी कर रहा है। दोनों पहले एक ही कॉलेज में पढ़ते थे, सालो बाद दोबारा मिलने पर आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसका दैहिक शोषण किया और बाद में शादी करने से इंकार कर दिया, इसके बाद मामला पुलिस तक जा पहुंचा। पुलिस के अनुसार मिसरोद इलाके की एक कॉलोनी में रहने वाली 34 वर्षीय युवती ने अपनी शिकायत में बताया कि उसने अनूपपुर जिले के एक शहर से योगा में पीएचडी कर रही है। बीते समय वह एक निजी कॉलेज से पढ़ाई कर रही थी। उस दौरान उसकी दोस्ती कॉलेज में ही पढ़ने वाले दुर्जन सिंह यदुवंशी निवासी श्रीराम कॉलोनी मिसरोद से हो गई थी। कॉलेज की पढ़ाई पूरी होने के बाद युवती योग की क्लासेस चलाने लगी वहीं दुर्जन एम्स में योग का प्रशिक्षक बन गया, साथ ही वह एम्स से पीएचडी भी करने लगा। एक ही पेशे में होने के चलते साल 2022 में दोनों एक बार फिर से संपर्क में आ गए। मिलने और बातचीत के दौरान उनके बची प्रेम-प्रसंग शुरु हो गया। आरोप है कि सितंबर 2022 में प्रेमी दुर्जन उसे घुमाने के बहाने ऐशबाग इलाके के अभिरुचि परिसर में रहने वाले अपने दोस्त के घर लेकर गया। यहां उसने युवती के साथ उसकी मर्जी के खिलाफ शारीरिक संबंध बना डाले। युवती ने जब उसका विरोध किया तब आरोपी ने उसे जल्द ही शादी करने का झांसा देकर चुप करा दिया। इसके बाद आरोपी ने कई बार अलग-अलग जगहों पर युवती से संबंध स्थापित किए।  आरोपी ने आखिरी बार पीड़िता से जून 2024 में शारीरिक संबंध बनाए। बीते दिनों युवती ने उस पर शादी करने का दबाव डालना शुरु किया तब पहलते तो वह कोई न कोई बहाना बनाकर उसे टालने लगा। उसका बदला व्यवहार देख पीड़िता ने अधिक दबाव बनाया तब आरोपी ने उसके साथ शादी करने से इंकार करते हुए दुरियां बना ली। आरोपी ने उससे मोबाइल पर भी संपर्क करना बंद कर दिया। कई महीनो तक युवती उसे शादी के लिए मनाती रही लेकिन जब उसने साफ मना कर दिया तब पीड़िता थाने जा पहुंची। शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी दुर्जन के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरु कर दिये है।

  • Related Posts

    गुना में स्कूटर खड़ी करते ही अचानक गिरे अधिवक्ता, दो सेकेंड में मौत; CCTV में कैद हुई घटना

    गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक वरिष्ठ अधिवक्ता की अचानक मौत का मामला सामने आया है। शहर के प्रतिष्ठित वकील लोकेंद्र श्रीमाल घर के बाहर अपनी स्कूटर खड़ी…

    टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, शराब कारोबार के हिसाब-किताब की डायरी और लाखों की नकदी जब्त

      देवास। खातेगांव के थाना प्रभारी (टीआई) दिलीप पुरी हत्याकांड की जांच में पुलिस को शराब तस्करी के नेटवर्क और उसके आर्थिक लेन-देन से जुड़े अहम सुराग मिले हैं। पुलिस…