ऑस्ट्रेलिया दौरे से हार के बाद भारतीय क्रिकेट टीम में नए बैटिंग कोच की योजना

TEAM INDIA TEST 2024 1QI5WuTEAM INDIA TEST 2024 1QI5Wu

BCCI: ऑस्ट्रेलिया दौरे से हार का जख्म लेने के बाद भारतीय मैनेजमेंट में घमासान देखने को मिल रहा है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने हाल ही में एक मीटिंग की थी, जिसमें कप्तान रोहित शर्मा, चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर और हेड कोच गौतम गंभीर समेत जरूरी सदस्य मौजूद रहे. जिसके बाद अब बड़ी खबर सामने आ रही है जिससे समझ आता है कि बोर्ड के रडार में मौजूदा अभिषेक नायर हैं और कोचिंग स्टाफ में नए बैटिंग कोच के शामिल होने की संभावना है.

11 जनवरी को BCCI की मुंबई में मीटिंग हुई थी. रिपोर्ट के मुताबिक सहयोगी स्टाफ की भूमिका पर बातचीत हुई. भारतीय पुरुष टीम के कोचिंग स्टाफ में एक नए सदस्य, खास तौर पर बल्लेबाजी कोच को शामिल करने की संभावना तलाश रहा है. हालांकि, इसपर फिलहाल कोई फैसला नहीं किया गया है. लेकिन BCCI भविष्य को देखते हुए कोचिंग स्टाफ को मजबूत करने पर विचार कर रहा है.

टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर के साथ मोर्ने मोर्केल बॉलिंग कोच हैं. वहीं, अभिषेक नायर और रेयान टेन डोशेट सहायक कोच के तौर पर भारतीय कोचिंग स्टाफ का हिस्सा हैं. ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम इंडिया की बल्लेबाजी ने निराश किया. सीनियर प्लेयर्स पूरी तरह से फ्लॉप नजर आए. जिसके चलते अब बोर्ड नए बैटिंग कोच की तलाश में है. क्रिकबज के मुताबिक कुछ नामों पर विचार किया जा रहा है, जिसमें घरेलू क्रिकेट के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी भी शामिल हैं. ऑस्ट्रेलिया में हार के बाद BCCI एक्शन में आ चुका है. टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया में फुस्स होने के बाद अब घरेलू क्रिकेट में मुंबई के लिए खेलते नजर आ सकते हैं. वहीं, ऋषभ पंत ने भी अपनी मौजूदगी की पुष्टि कर दी है.

  • Related Posts

    विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का विश्व रिकॉर्ड, वनडे में रन चेज के बने नए बादशाह

    भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली। 4 नवंबर…

    भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला वनडे कल, सुबह 7:30 बजे शुरू होगा मुकाबला

    ऑकलैंड में खेला जाएगा पांच मैचों की सीरीज का पहला मैच, सुबह 7 बजे होगा टॉस भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 4 नवंबर,…