बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर चाकू से हमला, लीलावती अस्पताल में चल रहा इलाज

Bollywood actor Saif Ali Khan attacked with a knife 3 5QRi08Bollywood actor Saif Ali Khan attacked with a knife 3 5QRi08

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान अस्पताल में भर्ती हैं। दरअसल, अधिकारियों ने बताया कि बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान गुरुवार सुबह मुंबई स्थित अपने आवास पर एक घुसपैठिए द्वारा चाकू से हमला किए जाने के बाद घायल हो गए। इसके बाद उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी सर्जरी चल रही है। घटना उनके बांद्रा इलाके में स्थित घर पर सुबह करीब 2.30 बजे हुई। एक अज्ञात व्यक्ति घर में घुसा। पहले उसका नौकरानी से झगड़ा हुआ। सैफ बीच में आ गया और फिर हाथापाई हुई। पुलिस ने बताया कि घटना के वक्त अभिनेता के कुछ पारिवारिक सदस्य घर में मौजूद थे।

डीसीपी दीक्षित गेदम के मुताबिक, सैफ के 11वीं मंजिल स्थित फ्लैट में एक चोर घुसा। डीसीपी के मुताबिक, बॉलीवुड स्टार की चोर से हाथापाई हुई, जिसमें वह घायल हो गए। चोर ने सैफ अली खान पर चाकू से हमला किया, उन्हें 6 जगह चोटें आई हैं। वहीं, कहा जा रहा है कि उनकी गर्दन पर चोट आई है, जो गंभीर बताई जा रही है।

54 वर्षीय अभिनेता की टीम ने एक बयान में कहा, “सैफ अली खान के घर पर डकैती की कोशिश की गई। वह फिलहाल सर्जरी के लिए अस्पताल में भर्ती हैं। हम मीडिया और प्रशंसकों से अनुरोध करते हैं कि वे धैर्य रखें। यह पुलिस का मामला है। हम आपको स्थिति से अवगत कराते रहेंगे।” घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी और सैफ अली खान के घर पर काम करने वाले तीन लोगों को हिरासत में लिया, जिसके बाद उन्हें पूछताछ के लिए थाने लाया गया। उनके घर और आसपास के इलाके की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।

  • Related Posts

    आयुष्मान खुराना को धमकी, लॉरेंस गैंग का सदस्य बताने वाले शख्स ने मांगे करोड़ों रुपये

    धमकी भरा ऑडियो मैसेज मिलने के बाद मुंबई पुलिस ने शुरू की जांच, फिलहाल एफआईआर दर्ज नहीं मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना को धमकी मिलने का मामला सामने आया है।…

    रणदीप हुड्डा ने वेलेंटाइन डे पर पत्नी लिन लैशराम के लिए किया खास पोस्ट, कहा& 'हमेशा के लिए लव लॉक्ड'

    बॉलीवुड स्टार रणदीप हुड्डा ने वेलेंटाइन डे पर पत्नी लिन लैशराम के लिए किया खास पोस्ट शेयर किया है।रणदीप हुड्डा ने अपनी हॉलीवुड फिल्म द मैचबॉक्स की शूटिंग से ब्रेक…