“Squid Game 2” के बाद फैंस के लिए आई खुशखबरी, 2025 में आएगा “Squid Game 3” सीजन!

SC 12SC 12 ELxODA

Squid Game: ‘Squid Game 2’ पिछले साल दिसंबर महीने में रिलीज हुआ और नए साल पर ही मेकर्स ने ऐलान कर दिया कि 2025 में ही तीसरा सीजन आएगा। इसके बाद से ही फैंस तमाम तरह की थ्योरी बना रहे हैं, जो वायरल हो रही हैं। अब इस पर प्येलर नंबर 456, फ्रंटमैन और शो के प्रोड्यूसर ने एक हिंट दिया है। ‘Squid Game’ की कास्ट गी-हुन फेम ली जंग-जे, फ्रंट मैन फेम ली ब्युंग-हुन और प्रोड्यूसर ह्वांग डोंग-ह्युक ‘फर्स्ट वी फीस्ट’ शो में थे। जहां उन्होंने कई सवालों के जवाब दिए। प्लेयर नंबर 456 ली जंग-जे ने सवाल पढ़ते हुए कहा, ‘Squid Game’ सीजन 2 एक क्लिफहैंगर के साथ खत्म होता है। फैंस पहले से ही अगले सीजन को लेकर अंदाजा लगा रहे हैं।

फ्रंटमैन ने दिया हिंट
इस पर फ्रंटमैन Byung-hun ने जवाब दिया, ‘सच कहूं, कोई भी सही नहीं था।’ पर जब उनसे विंग खाने के लिए कहा गया तो उन्होंने उसे नहीं खाया और कहा कि ऐसा नहीं होता है। तभी प्रोड्यूसर ने कहा कि उन्हें खाना पड़ेगा तो फ्रंटमैन ने जवाब दिया, ‘तो इसका मतलब है कि मैं सीजन 3 की एंडिंग को स्पॉइल कर दूं? मेरा मतलब है, अगर आप यही चाहते हैं. तो मैं इसके बजाय ऐसा करना चुनूंगा।’ तभी जंग-जे ने कहा, ‘अगर मैं होता, तो मैं बस एक स्पाइसी विंग खा लेता और इसे खत्म कर देता। आप अपने कॉन्ट्रैक्ट पर एक बार फिर से नज़र डाल सकते हैं?’ इसके बाद ब्युंग-हुन कहते हैं, ‘सीजन 3 का अंत है… फ्रंट मैन… आपके किरदार के सामने… अपना मुखौटा उतारेगा और कहेगा… मैं तुम्हारा पिता हूं… मुझे इसका खेद है।’

फैन की थ्योरी
एक फैन थ्योरी है कि ‘Squid Game 2’ में दिखाया जाता है कि फ्रंटमैन वहां पर भी मौजूद था, जब ओ इल-नाम की एक इमारत में अपार्टमेंट में मौत हो जाती है। वो उसकी आंखें बंद करता है। वो उस दिन के बारे में भी सोचता है, जब पहले पार्ट ने ओ इल-नाम ने वीआईपी को अटैंड नहीं किया था और उसने कहा था कि उसे गेम देखने से ज्यादा गेम खेलना पसंद आएगा। उस दिन उसकी तबीयत भी थोड़ी खराब होती है।

तीसरे सीजन में होगा खुलासा
अब फैंस इसे रिलेट कर रहे हैं कि फ्रंटमैन और कोई नहीं, बल्कि ओ इल-नाम का ही बेटा है। दूसरे पार्ट में गी-हून पकड़ा जाता है और उसके साथ क्या होगा, ये तीसरे पार्ट में ही पता चलेगा। इसके साथ ही और भी कई सवालों के जवाब इस शो के आने के बाद ही पता चलेंगे।

  • Related Posts

    आयुष्मान खुराना को धमकी, लॉरेंस गैंग का सदस्य बताने वाले शख्स ने मांगे करोड़ों रुपये

    धमकी भरा ऑडियो मैसेज मिलने के बाद मुंबई पुलिस ने शुरू की जांच, फिलहाल एफआईआर दर्ज नहीं मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना को धमकी मिलने का मामला सामने आया है।…

    रणदीप हुड्डा ने वेलेंटाइन डे पर पत्नी लिन लैशराम के लिए किया खास पोस्ट, कहा& 'हमेशा के लिए लव लॉक्ड'

    बॉलीवुड स्टार रणदीप हुड्डा ने वेलेंटाइन डे पर पत्नी लिन लैशराम के लिए किया खास पोस्ट शेयर किया है।रणदीप हुड्डा ने अपनी हॉलीवुड फिल्म द मैचबॉक्स की शूटिंग से ब्रेक…