प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना में भूमि स्वामी अधिकार अभिलेख वितरण कार्यक्रम

20 26 k7s7L620 26 k7s7L6

भोपाल : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा केंद्र स्तरीय कार्यक्रम में हितग्राहियों को प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना में झाबुआ जिले में ई-वितरण कार्यक्रम महिला बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया की अध्यक्षता में हुआ। झाबुआ जिले के 50 ग्रामों के अंतर्गत 4,286 अधिकार अभिलेखों का वितरण किया गया।

महिला-बाल विकास मंत्री भूरिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में स्वामित्व योजना में लोगों को योजना का लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि इस महत्वकांक्षी योजना के माध्यम से भूमि और संपत्ति के रिकार्ड डिजिटलीकरण एवं मालिकाना हक का लाभ अधिक से अधिक लोगों को प्राप्त होगा। मंत्री भूरिया ने कहा कि संपत्ति कार्ड से कई प्रकार की परेशानियों का हल हो सकेगा। उन्होंने स्वामित्व योजना के लाभार्थियों को शुभकामनाएं देकर निरन्तर विकास के पथ पर अग्रसर रहने की कामना की। मंत्री भूरिया ने कार्यक्रम में स्वच्छ भारत एवं नशा मुक्त भारत की शपथ दिलायी।

कलेक्टर नेहा मीना ने बताया कि स्वामित्व योजना अंतर्गत जिले में ड्रोन फ्लॉय ग्रामों की कुल संख्या 396, अधिकार अभिलेख तैयार किए गए कुल ग्रामों की संख्या 334, पूर्व वितरित ग्रामों की संख्या 284, जिनमें कुल 15 हजार 142 अधिकार अभिलेख वितरित किए गए हैं। कलेक्टर ने कहा कि प्रतीकात्मक रूप से कुछ हितग्राहियों को स्वामित्व कार्ड दिये जा रहे है, शेष हितग्राहीयों को पृथक से एवं ग्राम पंचायत स्तर पर कार्यक्रम कर और घर-घर जाकर वितरण किया जाएगा।

कार्यक्रम में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व भास्कर गाचले, डिप्टी कलेक्टर, तहसीलदार एवं बढ़ी संख्या में हितग्राही उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    गुना में स्कूटर खड़ी करते ही अचानक गिरे अधिवक्ता, दो सेकेंड में मौत; CCTV में कैद हुई घटना

    गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक वरिष्ठ अधिवक्ता की अचानक मौत का मामला सामने आया है। शहर के प्रतिष्ठित वकील लोकेंद्र श्रीमाल घर के बाहर अपनी स्कूटर खड़ी…

    टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, शराब कारोबार के हिसाब-किताब की डायरी और लाखों की नकदी जब्त

      देवास। खातेगांव के थाना प्रभारी (टीआई) दिलीप पुरी हत्याकांड की जांच में पुलिस को शराब तस्करी के नेटवर्क और उसके आर्थिक लेन-देन से जुड़े अहम सुराग मिले हैं। पुलिस…