BCCI ने संजू सैमसन के विजय हजारे ट्रॉफी में न खेलने पर नाराजगी जताई

sanju pOo3yzsanju pOo3yz

Sanju Samson: टीम इंडिया ने अभी इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए टीम का ऐलान नहीं किया है. इसके अलावा चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भी स्क्वॉड चुना जाना है. इसके लिए BCCI जल्द ही एक मीटिंग कर सकती है लेकिन उससे पहले संजू सैमसन के लिए एक बुरी खबर सामने आई है. दरअसल, सैमसन चैंपियंस ट्रॉफी के लिए विकेटकीपर के दावेदार माने जा रहे थे. इसलिए बोर्ड उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ मौका देने पर विचार कर रहा था. लेकिन उन्होंने घरेलू वनडे टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी में हिस्सा नहीं लिया. इससे BCCI काफी नाराज है और अब वो इस मामले की जांच करना चाहती है.

सैमसन ने नहीं बताया कारण
BCCI चाहती है कि अब टीम इंडिया के खिलाड़ी घरेलू क्रिकेट को महत्व दें. इसी के आधार पर टीम का सेलेक्शन होगा. लेकिन मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक संजू सैमसन ने केरल क्रिकेट एसोसिएशन से कहा था कि वो विजय हजारे ट्रॉफी की तैयारी के लिए कैंप में नहीं आ सकेंगे. इसके बाद KCA ने उन्हें टूर्नामेंट से ड्रॉप कर दिया, जिसे लेकर विवाद बढ़ गया. बता दें KCA और सैमसन के बीच लंबे समय से विवाद जारी है. दूसरी ओर सैमसन दुबई में प्रैक्टिस करते दिखे. साथ ही उन्होंने सेलेक्टर्स और बोर्ड को घरेलू वनडे टू्र्नामेंट को छोड़ने के पीछे कोई कारण नहीं बताया. इसलिए BCCI उनसे नाराज है. अब इंग्लैंड के लिए स्क्वॉड का ऐलान करने से पहले बोर्ड इस मामले की जांच करना चाहता है. वो ऋषभ पंत, ध्रवु जुरेल और केएल राहुल के साथ चैंपियंस ट्रॉफी के लिए विकेटकीपर के बड़े दावेदारों में से एक थे.

सैमसन पर होगा एक्शन?
रिपोर्ट के मुताबिक सेलेक्टर्स सैमसन से विजय हजारे ट्रॉफी को मिस करने के पीछे सही कारण जानना चाहेंगे. अगर वो इसमें नाकाम रहे तो आने वाले वनडे मुकाबलों के लिए उनका खेलना मुश्किल हो जाएगा. BCCI के सूत्रों ने कहा कि ‘सैमसन का KCA के साथ लंब समय से विवाद है. लेकिन ऐसा नहीं हो सकता कि इसकी वजह से वो घरेलू क्रिकेट में हिस्सा नहीं लें. उन्हें गलतफहमियों को ठीक करके खेलना होगा. उन्होंने घरेलू T20 टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी हिस्सा लिया था.’ बता दें इससे पहले श्रेयस अय्यर और ईशान किशन पर BCCI कार्रवाई कर चुकी है. घरेलू क्रिकेट में नहीं खेलने के कारण दोनों ने टीम में जगह गंवाने के साथ कॉन्ट्रैक्ट भी खो दिया था.

  • Related Posts

    विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का विश्व रिकॉर्ड, वनडे में रन चेज के बने नए बादशाह

    भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली। 4 नवंबर…

    भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला वनडे कल, सुबह 7:30 बजे शुरू होगा मुकाबला

    ऑकलैंड में खेला जाएगा पांच मैचों की सीरीज का पहला मैच, सुबह 7 बजे होगा टॉस भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 4 नवंबर,…