आंध्र प्रदेश में “व्हाट्सएप गवर्नेंस सर्विस” के तहत जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र होंगे जारी

AP 212 gffMKlAP 212 gffMKl

आंध्र प्रदेश में जल्द ही जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र लोगों को वाट्सऐप के जरिए मिलने की सुविधा शुरू होने वाली है. आंध्र प्रदेश की सरकार अपनी “व्हाट्सएप गवर्नेंस सर्विस” के हिस्से के रूप में वाट्सऐप के जरिए जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र मुहैया कराएगी. इस बात की जानकारी सोमवार को चीफ सेक्रेटरी के विजयानंद ने दी. के विजयानंद ने सोमवार ने कहा कि इस सर्विस के लिए पायलट प्रोजेक्ट इस महीने आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले के तेनाली शहर में आयोजित किया जाएगा, जिससे कि सर्विस के प्रोसेस का पता लग सके. उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू के उद्देश्यों के मुताबिक राज्य सरकार जल्द ही लोगों को वाट्सऐप गवर्नेंस सर्विस देना शुरू कर देगी. इसके चलते लोग जल्द ही वाट्सऐप के जरिए जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र ले सकेंगे.

प्रोसेस को लेकर रिव्यू मीटिंग
सोमवार को रियल टाइम गवर्नेंस सोसायटी (RTGS) ऑफिस में कई विभागों के अधिकारियों के साथ इस सर्विस के प्रोसेस को लेकर रिव्यू मीटिंग की गई. के विजयानंद ने इस बात पर जोर दिया कि मुख्यमंत्री का लक्ष्य वाट्सऐप गवर्नेंस शुरू करके सरकारी सेवाओं को ज्यादा अच्छा और सुविधाजनक बनाना है. उन्होंने RTGS और संबंधित विभागों के अधिकारियों से प्रोसेस में तेजी लाने की बात कही है.

सरकारी दफ्तरों के चक्कर
उन्होंने पंचायती राज, स्वास्थ्य और नगर प्रशासन विभागों को इस पहल को सफल बनाने के लिए RTGS अधिकारियों को पूरा सहयोग देने के निर्देश भी दिए. ऐसे में जन्म प्रमाण और मृत्यु प्रमाणपत्र वाट्सऐप पर मिलने से लोगों को आसानी होगी और उन्हें दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे. इससे पहले आंध्र प्रदेश सरकार ने किसानों के लिए ऐसी सुविधा शुरू की थी. उनके धान को वाट्सऐप नंबर ‘7337359375’ के जरिए आसानी से बेचने की सुविधा शुरू की गई थी. इससे उन्हें अपनी उपज को बेचने के लिए मंडियों का चक्कर नहीं लगाना पड़ा.

  • Related Posts

    Ashish Usha Agarwal को याद करने की कुछ अपनी वजहें हैं!

      लेखक—धर्मेंद्र त्रिवेदी,वरिष्ठ पत्रकार भोपाल की मेज पर रखा लौंग-इलायची का जार, नाम के साथ मां का नाम और ग्वालियर का अपनापन… Ashish Usha Agarwal को याद करने की कुछ…

    शादी के तीन महीने बाद दहेज के लिए पत्नी की हत्या, पति को उम्रकैद; पहला करवा चौथ भी नहीं मना पाई थी मधु

    फतेहपुर की फास्ट ट्रैक कोर्ट का फैसला, दोषी पति पर 12 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में दहेज हत्या के मामले में फास्ट ट्रैक…