ICC Champions Trophy 2025: PCB ने भारतीय जर्सी पर पाकिस्तान का नाम न होने पर जताई नाराजगी

ICC 7qFuR7ICC 7qFuR7

ICC Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आयोजन हाइब्रिड मॉडल के तहत पाकिस्तान के तीन शहर और दुबई में होना है। इस टूर्नामेंट की शुरुआत 19 फरवरी से हो रही है, जिसमें टीम इंडिया का पहला मुकाबला 20 फरवरी को बांग्लादेश के साथ होना है। इस टूर्नामेंट से पहले एक नया विवाद खड़ा हो गया है। इस टूर्नामेंट के मुख्य आयोजक पाकिस्तान का नाम इस बार भारतीय टीम की जर्सी पर नहीं होगा। इसको लेकर PCB काफी नाराज है।

Jersey पर नाम छपाने से BCCI ने किया मना
पाकिस्तान के पास चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी है, लेकिन सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखते हुए टीम इंडिया अपने सारे मुकाबले दुबई में खेलेगी। इस बीच न्यूज रिपोर्ट सामने आई है कि भारतीय टीम की जर्सी में पाकिस्तान का नाम नहीं छपने से PCB नाराज है। PCB के एक अधिकारी ने BCCI पर क्रिकेट में राजनीति लाने का आरोप लगाया। इससे पहले BCCI ने कथित तौर पर कप्तान रोहित को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए कप्तानों की बैठक के लिए पाकिस्तान भेजने से इनकार किया था।

BCCI क्रिकेट में राजनीति ला रहा है
PCB अधिकारी ने बताया कि BCCI क्रिकेट में राजनीति ला रहा है। उन्होंने पाकिस्तान जाने से इनकार किया। अपने कप्तान को ओपनिंग सेरेमनी के लिए पाकिस्तान नहीं भेजने पर मंजूरी दी। अब ऐसी खबरें हैं कि ये मेजबान पाकिस्तान का नाम अपनी जर्सी पर भी नहीं छपवाना चाहते। हमें यकीन है कि ICC ऐसा नहीं होने देगा और हमारी पूरी मदद करेगा।

8 टीमों के बीच खेले जाएंगे 15 मैच
बता दें कि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में 8 टीमों के बीच कुल 15 मैच खेले जाएंगे। टूर्नामेंट के लिए भारत और पाकिस्तान दोनों को एक ही ग्रुप में रखा गया है। भारत और पाकिस्‍तान ग्रुप A में हैं। इस ग्रुप में न्यूजीलैंड और बांग्लादेश टीम को भी जगह दी गई है। ग्रुप स्‍टेज में सभी टीमें अन्‍य 3 टीमों के खिलाफ मुकाबले खेलेगी। 

भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्‍तान), विराट कोहली, शुभमन गिल (उपकप्‍तान), श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्‍मद शमी, अर्शदीप सिंह, यशस्‍वी जायसवाल, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा।

  • Related Posts

    विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का विश्व रिकॉर्ड, वनडे में रन चेज के बने नए बादशाह

    भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली। 4 नवंबर…

    भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला वनडे कल, सुबह 7:30 बजे शुरू होगा मुकाबला

    ऑकलैंड में खेला जाएगा पांच मैचों की सीरीज का पहला मैच, सुबह 7 बजे होगा टॉस भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 4 नवंबर,…