ICC U19 वर्ल्ड कप 2025: वैष्णवी शर्मा ने डेब्यू मैच में ली हैट्रिक, 5 रन देकर झटके 5 विकेट

U19 WM3XrgU19 WM3Xrg

Vaishnavi Sharma: हर युवा क्रिकेटर इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने का सपना देखता है और अगर यह सपना सच हो जाता है. तो उस युवा खिलाड़ी की कोशिश अपने डेब्यू को यादगार बनाने की होती है। ऐसा ही कुछ हुआ है. भारत की युवा गेंदबाज वैष्णवी शर्मा के साथ, जिन्होंने ICC U19 वर्ल्ड कप में डेब्यू करने के साथ ही इतिहास रच दिया। 19 साल की वैष्णवी शर्मा को मलेशिया के खिलाफ मैच में टीम इंडिया की ओर से डेब्यू करने का मौका मिला। इस मौके को भुनाते हुए वैष्णवी शर्मा ने अपने डेब्यू मैच में ही हैट्रिक लेकर सनसनी मचा दी है। उन्होंने महज 5 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए। इस तरह मलेशिया की पूरी टीम 14.3 ओवरों में महज 31 रनों पर ढेर हो गई। इसके जवाब में टीम इंडिया ने महज 2.5 ओवरों में 32 रनों का लक्ष्य हासिल करते हुए टूर्नामेंट में अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज की।

5 रन देकर 5 विकेट झटके
टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला करने वाली टीम इंडिया ने मलेशिया के बल्लेबाजों को क्रीज पर टिकने का मौका ही नहीं दिया। मलेशिया के 11 में से 4 बल्लेबाज अपना खाता भी नही खोल पाए। बाकी बचे 7 बल्लेबाज भी सिर्फ सिंगल डिजिट में स्कोर बनाकर आउट हो गए। 5 रन टीम के बल्लेबाज का सर्वश्रेष्ठ स्कोर रहा। मलेशिया की सलामी बल्लेबाज नूर अलिया हेयरुन और हुस्ना ने 5-5 रन बनाए। भारत की ओर से वैष्णवी शर्मा ने कमाल की गेंदबाजी की और महज 4 ओवर में 5 रन देकर आधी टीम को आउट करने का बड़ा कारनामा किया। इस दौरान उन्होंने एक मेडन ओवर भी फेंका। वैष्णवी शर्मा का ये गेंदबाजी प्रदर्शन ICC U19 वर्ल्ड कप का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी परफॉर्मेंस है। इससे पहले ये रिकॉर्ड इंग्लैंड की एली एंडरसन के नाम था। एली ने 2023 U19 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज के खिलाफ 12 रन देकर 5 विकेट झटके थे। 

गोंगाडी त्रिशा ने 12 गेंदों में 5 चौकों के साथ 27 रन बनाए
वैष्णवी शर्मा के अलावा आयुषी शुक्ला ने 3 बल्लेबाजों का शिकार किया जबकि जोशीता वी जे को एक सफलता मिली। भारत के लिए बल्लेबाजी में गोंगाडी त्रिशा और जी कमलिनी की सलामी जोड़ी ने बिना कोई विकेट खोए अपनी टीम को 3 ओवर के भीतर लक्ष्य तक पहुंचाया। गोंगाडी त्रिशा ने 12 गेंदों पर 5 चौकों की मदद से 27 रनों की तूफानी पारी खेली। उन्होंने 200 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। वहीं, कमलिनी ने 4 रन बनाए और नाबाद लौटी।

  • Related Posts

    विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का विश्व रिकॉर्ड, वनडे में रन चेज के बने नए बादशाह

    भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली। 4 नवंबर…

    भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला वनडे कल, सुबह 7:30 बजे शुरू होगा मुकाबला

    ऑकलैंड में खेला जाएगा पांच मैचों की सीरीज का पहला मैच, सुबह 7 बजे होगा टॉस भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 4 नवंबर,…