दूसरे कार्यकाल के पहले इंटरव्यू में ट्रंप ने टिकटॉक को लेकर दी बड़ी प्रतिक्रिया

tiktoktiktok x1M3dn

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार (23 जनवरी) को अपने दूसरे राष्ट्रपति कार्यकाल का पहला इंटरव्यू दिया. इस इंटरव्यू में राष्ट्रपति ट्रंप ने चीनी स्वामित्व वाले वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म टिकटॉक से राष्ट्रीय सुरक्षा के खतरों की चिंताओं पर बात की. बात करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, “क्या यह इतना जरूरी है. क्या चीन युवा लोगों और युवा बच्चो की जासूसी करने के लिए पागलपन से भरे वीडियो देखेगा?”

हालांकि ट्रंप ने कहा कि चीन अमेरिकी यूजर्स पर जासूसी करने के लिए टिकटॉक का इस्तेमाल भविष्य में कर सकता है.

ट्रंप ने टिकटॉक से बड़े खतरे पर जताई चिंता

डोनाल्ड ट्रंप ने फॉक्स न्यूज से कहा, “टिकटॉक के अलावा एक और बड़ा खतरा यह भी हो सकता है कि चीन फोन और कंप्यूटर जैसे सभी उपकरण बनाता है, जिनका इस्तेमाल वह अमेरिकी लोगों पर जासूसी करने के लिए कर सकता है.” ट्रंप ने कहा, “वह फोन बनाते हैं और कंप्यूटर बनाते हैं. इसके अलावा भी कई अन्य उपकरण बनाते हैं. क्या यह बड़ा खतरा नहीं है.”

बाइटडांस कंपनी ने जासूसी के आरोपों से किया इनकार

बाइटडांस के स्वामित्व वाली कंपनी टिकटॉक ने पहले ही अपने यूजर्स पर जासूसी करने के आरोपों से इनकार किया है. वहीं, पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के प्रशासनिक अधिकारियों के हवाले से ब्लूमबर्ग ने बताया कि चीनी स्वामित्व वाले इस वीडियो शेयरिंग ऐप पर यूजर्स का नाम, पता, क्रेडिट कार्ड, खरीददारी की जानकारी, डिवाइस और नेटवर्क की जानकारी, जीपीएस लोकेशन डेटा, बायोमेट्रिक पहचान, कीस्ट्रोक पैटर्न और व्यवहारिक डेटा को इकट्ठा करने का आरोप है.

डोनाल्ड ट्रंप ने टिकटॉक पर प्रतिबंध को टाल दिया

अपने राष्ट्रपति कार्यकाल के पहले दिन डोनाल्ड ट्रंप ने एक कार्यकारी आदेश पर साइन किया था और इसके जरिए ट्रंप ने टिकटॉक पर प्रतिबंध को टाल दिया है. इसके अलावा डोनाल्ड ट्रंप ने बाइटडांस को कंपनी बेचने के लिए 75 दिनों का समय दिया है.

डोनाल्ड ट्रंप का यह मानना है कि टिकटॉक ने उन्हें युवा वोटरों के साथ जुड़ने में मदद की, जो उन्हें अमेरिकी चुनाव में जीत दर्ज करने में सहायक साबित हुआ. इसके अलावा ट्रंप ने यह प्रस्ताव भी दिया कि उनके सहयोगी और टेस्ला के सीईओ एलन मस्क टिकटॉक को खरीदकर अमेरिकी सरकार के साथ साझेदारी कर इसे चलाएं.

  • Related Posts

    केशम द्वीप पर धमाकों से ईरान-अमेरिका के बीच फिर बढ़ा तनाव, दोनों देशों में चेतावनी और बातचीत का दौर जारी

    होर्मुज जलडमरूमध्य के पास हुए धमाकों की ईरानी मीडिया ने दी जानकारी, अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से हमलों को बताया गया रक्षात्मक कार्रवाई; समझौते की संभावनाओं के बीच बढ़ी सैन्य…

    अमेरिका का खेल खत्म हो जाएगा, लोकतंत्र भी नहीं बचेगा’, एलन मस्क ने 2028 को लेकर क्यों दी चेतावनी?

    डेमोक्रेट्स के तीनों मोर्चों पर जीतने की स्थिति में राजनीतिक व्यवस्था बदलने का दावा अमेरिका में 3 नवंबर को होने वाले मध्यावधि चुनाव से पहले अरबपति कारोबारी और स्पेसएक्स के…