डेयरी उत्पाद कारोबारी ‘मोदी ब्रदर्स’ के ठिकानों पर ED का छापा, घर पर दस्तावेज खंगाल रही टीम, केंद्रीय मंत्री से है कनेक्शन

Bhopal ED raids the premises of dairy product businessman Modi Brothers C4f7vPBhopal ED raids the premises of dairy product businessman Modi Brothers C4f7vP

भोपाल: ईडी ने बुधवार को जयश्री गायत्री फूड कंपनी के मुख्यालय और कंपनी मालिक के आवास पर छापा मारा। इसके अलावा मुरैना, सीहोर जिले समेत कंपनी के अन्य ठिकानों पर भी ईडी की छापेमारी चल रही है।

किशन मोदी सीहोर जिले में पनीर की बड़ी फैक्ट्री चलाते हैं। सीहोर से ही अरब देशों में डेयरी प्रोडक्ट की सप्लाई होती है। वह भोपाल के शाहपुरा स्थित मोदी भवन में रहते हैं , जहां ईडी की कार्रवाई चल रही है। कुछ दिन पहले आयकर विभाग ने भी सीहोर स्थित फैक्ट्री और शाहपुरा स्थित आवास पर छापा मारा था।

पिता के आवास पर भी छापेमारी

ईडी ने कंपनी मालिक के पिता राजेंद्र मोदी के मुरैना जिले के गणेशपुरा स्थित आवास पर भी छापेमारी की है। ईडी ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया है और जरूरी दस्तावेजों की जांच कर रही है। घर के बाहर सीआरपीएफ और मुरैना सिटी कोतवाली का बल भी तैनात है। टीम में एक महिला अधिकारी भी शामिल हैं।

ईओडब्ल्यू ने ईडी को लिखा था पत्र

राज्य आर्थिक जांच ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) ने जयश्री गायत्री फूड के बारे में प्रवर्तन निदेशालय ईडी से जानकारी साझा की थी। ईओडब्ल्यू ने जब छापेमारी की तो जयश्री गायत्री फूड के बारे में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए, जो फर्जी दस्तावेजों से जुड़े पाए गए।मामला देश के बाहर से भी जुड़ा था। कंपनी का फर्जी दस्तावेजों के आधार पर विदेशों में अरबों रुपये का कारोबार है। इसकी जांच के लिए ईडी को पत्र लिखकर दस्तावेज सौंपे गए थे। ईडी ने मामले में एफआईआर दर्ज करने के बाद छापेमारी की।

डेयरी उत्पाद बनाती है कंपनी

जयश्री गायत्री फूड कंपनी डेयरी उत्पाद बनाती है, जिसके उत्पाद कई देशों में निर्यात किए जाते हैं। विदेशी निवेश और अन्य मामलों की शिकायतों के आधार पर ईडी की टीमें जांच करने पहुंची हैं। ईओडब्ल्यू (आर्थिक अपराध शाखा) ने 6 महीने पहले भी कंपनी के ठिकानों पर छापेमारी की थी।

विदेश से मिली शिकायतें

कंपनी पर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर विदेश में कारोबार चलाने का आरोप है। इसके अलावा अन्य देशों की कई एजेंसियों ने भी घटिया खाद्य पदार्थों की शिकायत केंद्र सरकार से की थी।

  • Related Posts

    गुना में स्कूटर खड़ी करते ही अचानक गिरे अधिवक्ता, दो सेकेंड में मौत; CCTV में कैद हुई घटना

    गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक वरिष्ठ अधिवक्ता की अचानक मौत का मामला सामने आया है। शहर के प्रतिष्ठित वकील लोकेंद्र श्रीमाल घर के बाहर अपनी स्कूटर खड़ी…

    टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, शराब कारोबार के हिसाब-किताब की डायरी और लाखों की नकदी जब्त

      देवास। खातेगांव के थाना प्रभारी (टीआई) दिलीप पुरी हत्याकांड की जांच में पुलिस को शराब तस्करी के नेटवर्क और उसके आर्थिक लेन-देन से जुड़े अहम सुराग मिले हैं। पुलिस…