राजधानी के पीआरए ग्रुप के ठिकानों पर आयकर विभाग का सर्वे; इस मामले में चल रही कार्रवाई

रायपुर। आयकर विभाग (आईटी) की टीम रिंग रोड स्थित पीआरए ग्रुप के विभिन्न ठिकानों पर सर्वे के लिए पहुंची है। यह सर्वे असिस्टेंट डायरेक्टर राहुल मिश्रा के नेतृत्व में किया जा रहा है। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि यह सर्वे हाल ही में सत्यम बालाजी ग्रुप पर हुई छापेमारी से जुड़ा है या फिर यह कोई अलग कार्रवाई है।

बता दें कि, दस्तावेजों की जांच की जा रही है। पीआरए ग्रुप के मालिक प्रहलाद राय अग्रवाल और बजरंग लाल अग्रवाल शहर के बड़े ठेकेदार हैं, जो मुख्य रूप से सड़क निर्माण से जुड़े हैं। झारखंड और बिहार में इनके कई बड़े ठेके हैं। इसी आधार पर पिछले साल झारखंड के अमन साहू गैंग ने फिरौती की मांग पूरी न होने पर तेलीबांधा इलाके में इस ग्रुप के औद्योगिक भवन कार्यालय के पास गोलीबारी की थी। इस घटना के सिलसिले में एक दर्जन शूटर और उनके साथी रायपुर जेल में बंद हैं।

  • Related Posts

    दुर्गेश केसवानी को साइबर क्राइम्स पर शोध के लिए मिली पीएचडी की डिग्री, स्वर्गीय पीता को की समर्पित

    भोपाल। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और समाजसेवी दुर्गेश केसवानी को सोशल मीडिया के संदर्भ में साइबर अपराधों पर किए गए शोध के लिए रवींद्रनाथ टैगोर यूनिवर्सिटी द्वारा पीएचडी की डिग्री…

    रायपुर : उद्योग मंत्री के प्रयासों से कोरबा में बिछेगा सड़कों का जाल, बजट में सौगातों की बौछार

    रायपुर कोरबा शहर समेत जिले को विकसित बनाने के क्रम में वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन के सशक्त प्रयासों से 150 से अधिक सड़क परियोजना, सिंचाई परियोजना,…