गाजा में बाइडन ने कंडोम के लिए दिए 5 करोड़ अमेरिकी डॉलर हुए थे जारी, ट्रंप ने आते ही लगाई रोक

गाजा-में-बाइडन-ने-कंडोम-के-लिए-दिए-5-करोड़-अमेरिकी-डॉलर-हुए-थे-जारी,-ट्रंप-ने-आते-ही-लगाई-रोक

वॉशिंगटन
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन ने फिलिस्तीनी क्षेत्र गाजा में कंडोम के लिए खजाना खोल दिया था। वॉइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने इसका खुलासा करते हुए विदेशी सहायता प्रबंधन के लिए पूर्ववर्ती बाइडन प्रशासन की आलोचना की। लेविट ने मंगलवार को कहा, अमेरिकी ‘करदाताओं के 50 मिलियन डॉलर (करीब 4,32,94,99,130 भारतीय रुपये) गाजा में कंडोम के लिए खर्च किए जाने वाले थे।’ डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने बीते सप्ताह के आखिर में पुनर्मूल्यांकन किए जाने तक सभी विदेशी सहायता पर रोक लगा दी थी। इसमें गाजा में कंडोम के लिए करोड़ों डॉलर की अमेरिकी फंडिंग को रोकना भी शामिल था।
टैक्सपेयर्स के पैसे की बताया बर्बादी

लेविट ने सरकारी दक्षता विभाग (DOGE) और प्रबंधन एवं बजट कार्यालय का हवाला देते हुए कहा, ‘यह टैक्सपेयर्स के पैसे की बेतुकी बर्बादी है।’ उन्होंने कहा कि सरकार अमेरिकी डॉलर का अच्छा प्रबंधक बनने पर ध्यान केंद्रित कर रही है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के पदभार संभालने के बाद यह वॉइट हाउस की पहली प्रेस ब्रीफिंग थी।

एलन मस्क ने उठाया था सवाल

DOGE के प्रमुख एलन मस्क ने भारी मात्र में धन जारी किए जाने पर अपना संदेह व्यक्त किया। एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने कहा,’ मेरा अनुमान है कि उस पैसे का बहुत सारा हिस्सा कंडोम की बजाय हमास की जेब में चला गया।’ उन्होंने आगे कहा, ‘हां, इस असंभावित घटना में भी कि अगर पैसा वास्तव में कंडोम पर खर्च किया गया, हमें विदेशियों के लिए कंडोम खरीदने के लिए अमेरिकी करदाताओं का पैसा नहीं भेजना चाहिए।’

यरुशलम पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, साल 2017 में आतंकवादियों ने इजरायल के दक्षिण में कंडोम और गुब्बारे के साथ इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) लॉन्च करना शुरू किया था। विस्फोटक उपकरणों से जुड़े कंडोम और गुब्बारे स्कूल के मैदानों, कृषि क्षेत्रों और राजमार्गों पर गिरे, जिससे लोगों को चोटें आईं और मनोवैज्ञानिक असर भी पड़ा।

  • Related Posts

    केशम द्वीप पर धमाकों से ईरान-अमेरिका के बीच फिर बढ़ा तनाव, दोनों देशों में चेतावनी और बातचीत का दौर जारी

    होर्मुज जलडमरूमध्य के पास हुए धमाकों की ईरानी मीडिया ने दी जानकारी, अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से हमलों को बताया गया रक्षात्मक कार्रवाई; समझौते की संभावनाओं के बीच बढ़ी सैन्य…

    अमेरिका का खेल खत्म हो जाएगा, लोकतंत्र भी नहीं बचेगा’, एलन मस्क ने 2028 को लेकर क्यों दी चेतावनी?

    डेमोक्रेट्स के तीनों मोर्चों पर जीतने की स्थिति में राजनीतिक व्यवस्था बदलने का दावा अमेरिका में 3 नवंबर को होने वाले मध्यावधि चुनाव से पहले अरबपति कारोबारी और स्पेसएक्स के…