प्रेरणा दिवस के रूप में मनाया जायेगा वीरांगना दुर्गावती की जंयती

प्रेरणा-दिवस-के-रूप-में-मनाया-जायेगा-वीरांगना-दुर्गावती-की-जंयती

प्रेरणा दिवस के रूप में मनाया जायेगा वीरांगना दुर्गावती की  जंयती

कालरी स्टेडियम में मनाने की तैयारी
रिपोर्टर श्याम गुप्ता बिरसिंहपुर पाली उमरिया से

उमरिया
उमरिया जिले के पाली विकास खंड में रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस को प्रेरणा दिवस के रूप में कालरी स्टेडियम में मनाये जाने की व्यापक तैयारी की गयी है ,जो अत्यंत मनमोहक और रमणीय मनाया जायेगा । विदित होवे कि स्वतंत्रता संग्राम में अक्षुण्ण भूमिका निभाने वाली वीरांगना दुर्गावती का 500 वा जन्म दिवस मध्यप्रदेश सरकार ने प्रेरणा दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है , जिसके लिए सरकार ने प्रदेश के आदिवासी विकास खंडो में प्रेरणा दिवस के रूप में मनाये जाने का सराहनीय क़दम उठाया गया है । इस कड़ी में जिले के आदिवासी विकास खंड पाली में एस ई सी एल के कालरी खेल मैदान को चुना गया है ।
प्रेरणा दिवस पर रानी दुर्गावती वीरांगना से जुड़े जीवन पद्धति को रंगमंच मे नृत्य,नाटक में उतारने की कोशिश की जायेगी । इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के युवा -युवतियो में वीरांगना के बलिदान मय जीवन से प्रेरणा लेकर अपने जीवन में वीरता और बहादुरी का कला कौशल को अपने जीवन में उतार सकें ।
प्रेरणा दिवस मध्यप्रदेश के सांस्कृतिक विभाग के कुशल मार्गदर्शन में जिला प्रशासन के व्दारा आयोजित किया जाएगा।

  • Related Posts

    गुना में स्कूटर खड़ी करते ही अचानक गिरे अधिवक्ता, दो सेकेंड में मौत; CCTV में कैद हुई घटना

    गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक वरिष्ठ अधिवक्ता की अचानक मौत का मामला सामने आया है। शहर के प्रतिष्ठित वकील लोकेंद्र श्रीमाल घर के बाहर अपनी स्कूटर खड़ी…

    टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, शराब कारोबार के हिसाब-किताब की डायरी और लाखों की नकदी जब्त

      देवास। खातेगांव के थाना प्रभारी (टीआई) दिलीप पुरी हत्याकांड की जांच में पुलिस को शराब तस्करी के नेटवर्क और उसके आर्थिक लेन-देन से जुड़े अहम सुराग मिले हैं। पुलिस…