डॉ. दुर्गेश केसवानी ने केंद्रीय बजट को गेम चेंजर बताते हुए सराहना की

डॉ.-दुर्गेश-केसवानी-ने-केंद्रीय-बजट-को-गेम-चेंजर-बताते-हुए-सराहना-की

भोपाल

प्रदेश भाजपा प्रवक्ता डॉ. दुर्गेश केसवानी ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत किए 2025 के केंद्रीय बजट को गेम चेंजर बताते हुए इसकी सराहना की है। उन्होंने कहा कि यह बजट आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बड़ा कदम है।  बजट में हर वर्ग का ख्याल रखा गया है। खासकर किसानों, स्टार्टअप्स, एमएसएमई और शिक्षा क्षेत्र के लिए अहम घोषणाएं की गई हैं।

डॉ. केसवानी ने कहा, बजट इस विश्वास को पुष्ट करता है कि “मोदी है तो मुमकिन है” और नए सिरे से फोकस के साथ विकसित भारत के विजन को गति देता है। उन्होंने कहा, बजट घोषणाएं भारत की विकास गाथा को महत्वपूर्ण बढ़ावा देने वाली हैं। ग़रीब कल्याणकारी मोदी सरकार का बजट अभिनंदनीय है। सभी वर्गों के उत्थान और देश के विकास के इस बजट से सभी लाभांवित होंगे, श्रेष्ठ और समृद्ध भारत का निर्माण होगा।

मध्यमवर्गीय लोगों के लिए बजट में आयकर छूट की सीमा 12 लाख तक कर केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने कहा कि बजट में मेडिकल-इंजीनियरिंग सीटों की संख्या बढ़ाकर छात्रों को सौगात देने का काम किया गया है। भारत को मैनिफेक्चरिंग हब बनाने की कोशिश बजट के जरिए की गई है।

उन्होंने यह भी कहा, पिछले कुछ बजटों में हमने पूंजीगत व्यय पर ध्यान केंद्रित किया था, जिसके परिणामस्वरूप अर्थव्यवस्था में वृद्धि देखी गई। अब इस वर्ष ध्यान उपभोग (खपत) पर दिया गया है, जिसे प्रत्यक्ष करों के व्यापक सुधार के माध्यम से हासिल किया गया है। इससे उपभोग में धन प्रवाह बढ़ेगा, जिससे मांग और अर्थव्यवस्था की वृद्धि को बढ़ावा मिलेगा। यह एक बहुत ही संतुलित और उत्तम बजट है।

  • Related Posts

    गुना में स्कूटर खड़ी करते ही अचानक गिरे अधिवक्ता, दो सेकेंड में मौत; CCTV में कैद हुई घटना

    गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक वरिष्ठ अधिवक्ता की अचानक मौत का मामला सामने आया है। शहर के प्रतिष्ठित वकील लोकेंद्र श्रीमाल घर के बाहर अपनी स्कूटर खड़ी…

    टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, शराब कारोबार के हिसाब-किताब की डायरी और लाखों की नकदी जब्त

      देवास। खातेगांव के थाना प्रभारी (टीआई) दिलीप पुरी हत्याकांड की जांच में पुलिस को शराब तस्करी के नेटवर्क और उसके आर्थिक लेन-देन से जुड़े अहम सुराग मिले हैं। पुलिस…