CG NEWS : छत्तीसगढ़ राइस मिलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, पूरी कार्यकारिणी भंग

 रायपुर : छत्तीसगढ़ राइस मिलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेश अग्रवाल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके साथ ही उन्होंने अपनी पूरी कार्यकारिणी को भी भंग करने की घोषणा की है। योगेश अग्रवाल ने अपने इस्तीफे की विधिवत सूचना एसोसिएशन को दे दी है।

वे लंबे समय से अध्यक्ष के पद पर कार्यरत थे और संगठन को नेतृत्व प्रदान कर रहे थे। गौरतलब है कि योगेश अग्रवाल वरिष्ठ भाजपा नेता और रायपुर के सांसद बृजमोहन अग्रवाल के छोटे भाई हैं। उनके इस्तीफे के पीछे के कारणों को लेकर अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है,

लेकिन यह फैसला संगठन के लिए एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है। अब एसोसिएशन के नए अध्यक्ष और कार्यकारिणी को लेकर जल्द ही बैठक आयोजित की जा सकती है।

  • Related Posts

    बड़वाह: इंदौर रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार की टक्कर से 23 वर्षीय युवक की मौत; दीपावली के बाद थी शादी

    खरगोन जिले के बड़वाह में इंदौर रोड पर बाघफल के समीप बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान संतोष पटेल…

    गोहद नगर पालिका में अवैध वसूली: मुख्यमंत्री के आदेशों की धज्जियां उड़ा रहे वेंडर, ठेलों से वसूला जा रहा दैनिक शुल्क

     हाट बाजारों में हाथ ठेला और रेहड़ी चालकों से जबरन वसूली भिंड जिले के अंतर्गत आने वाली नगर पालिका गोहद की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। क्षेत्र…