सड़क हादसे में 6वीं के छात्र की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

जांजगीर चांपा

सड़क हादसे में आज एक मासमू की जान जली है. अनियंत्रित ट्रक ने 6वीं के छात्र को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे मौके पर ही छात्र की मौत हो गई. इस हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने अकलतरा से बिलासपुर मार्ग पर चक्काजाम कर दिया है, जिसके चलते जाम की स्थिति निर्मित हो गई है. घटना की सूचना मिलते ही मुलमुला पुलिस मौके पर पहुंची है. यह हादसा बनाहील बस स्टैंड के पास का है.

मृत छात्र की पहचान 6 वर्षीय ओम कुमार केवट पिता बुधेश्वर केवट निवासी बनाहील के रूप में की गई है. आक्रोशित ग्रामीण बदहाल सड़क को हादसे का कारण बता रहे हैं. ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार जिला प्रशासन से शिकायत करने के बाद भी खराब सड़क की मरम्मत नहीं हो पाई है. सड़क पर गड्‌ढों के कारण चलते आए दिन हादसे हो रहे हैं.

मौके पर पहुंचे अफसर, मुआवजा के लिए लोगों से कर रहे चर्चा
जानकारी के मुताबिक, कक्षा 6वीं का छात्र ओम कुमार बस स्टैंड के पास स्थित स्कूल से घर जा रहा था. इस दौरान धान से भरे ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया, जिससे मौके पर बच्चे की मौत हो गई. इस हादसे के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है. वहीं घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे है और मुआवजा के लिए आक्रोशित लोगों से चर्चा कर रहे हैं.

  • Related Posts

    बड़वाह: इंदौर रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार की टक्कर से 23 वर्षीय युवक की मौत; दीपावली के बाद थी शादी

    खरगोन जिले के बड़वाह में इंदौर रोड पर बाघफल के समीप बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान संतोष पटेल…

    गोहद नगर पालिका में अवैध वसूली: मुख्यमंत्री के आदेशों की धज्जियां उड़ा रहे वेंडर, ठेलों से वसूला जा रहा दैनिक शुल्क

     हाट बाजारों में हाथ ठेला और रेहड़ी चालकों से जबरन वसूली भिंड जिले के अंतर्गत आने वाली नगर पालिका गोहद की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। क्षेत्र…