3000 फीट की ऊंचाई पर अबूझमाड़ मलखंभ के होनहारों ने ढोलकल गणेश प्रतिमा के समक्ष किया हैरतअंगेज प्रदर्शन, डिप्टी सीएम ने की सराहना

रायपुर

‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ सीजन 10 के विजेता अबूझमाड़ मलखंभ अकादमी के होनहारों ने 3000 फीट की ऊंचाई पर स्थित ढोलकल पहाड़ पर स्थित गणेश प्रतिमा के समीप हैरतअंगेज मलखंभ का प्रदर्शन किया. उनके इस प्रदर्शन की उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सराहना करते हुए अपने ट्वीटर एकाउंट पर शेयर किया है.

नारायणपुर स्थित अबूझमाड़ मलखंब अकादमी में प्रशिक्षक मनोज प्रसाद के साथ पारस यादव, नरेंद्र गोटा, युवराज सोम, फूलसिंह सलाम, श्यामलाल पोटाई, राजेश सलाम, राकेश कुमार बड़दा, मोनू नेताम, राजेश कोराम, शुभम पोटाई, अजमत फरीदी, समीर शोरी, सुरेश पोटाई शामिल हैं.

टीम अपने प्रदर्शन पर हर बार लोगों को आश्चर्यचकित करते रहती है, लेकिन अबकी बार ढोलकल पहाड़ पर 3000 फीट की ऊंचाई पर स्थित जगप्रसिद्ध गणेश प्रतिमा के समक्ष अपनी कला का सिद्ध प्रदर्शन कर एक नया आयाम जोड़ दिया है. आप भी उनके प्रदर्शन को देखकर आश्चर्यचकित रह जाएंगे.

  • Related Posts

    बड़वाह: इंदौर रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार की टक्कर से 23 वर्षीय युवक की मौत; दीपावली के बाद थी शादी

    खरगोन जिले के बड़वाह में इंदौर रोड पर बाघफल के समीप बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान संतोष पटेल…

    गोहद नगर पालिका में अवैध वसूली: मुख्यमंत्री के आदेशों की धज्जियां उड़ा रहे वेंडर, ठेलों से वसूला जा रहा दैनिक शुल्क

     हाट बाजारों में हाथ ठेला और रेहड़ी चालकों से जबरन वसूली भिंड जिले के अंतर्गत आने वाली नगर पालिका गोहद की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। क्षेत्र…