गोल्डन क्लासिक सीजन 2 चैंपियनशिप का सफल आयोजन, 240 खिलाड़ियों ने की सहभागिता

गोल्डन-क्लासिक-सीजन-2-चैंपियनशिप-का-सफल-आयोजन,-240-खिलाड़ियों-ने-की-सहभागिता

भोपाल

2 फरवरी 2025 को रविंद्र भवन में गोल्डन क्लासिक सीजन 2 चैंपियनशिप का आयोजन स्वर्गीय बॉडीबिल्डर मुमताज अली की स्मृति में किया गया जिसमें प्रदेश के 32 जिलों के लगभग 240 खिलाड़ियों ने सहभागिता की प्रतियोगिता में चैंपियन ऑफ चैंपियन का खिताब मोहम्मद अल्ताफ भोपाल, बेस्ट इंप्रूव बॉडी का खिताब राजीव साहू ग्वालियर, बेस्ट पोजर मोहम्मद अख्तर भोपाल, बेस्ट मस्कुलर मिर्जा जमाल हरदा में प्राप्त किया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि की भूमिका श्री हरिओम जटिया, श्री राजेश प्रसाद मिश्रा (IAS), श्री कैलाश शर्मा जी , वफबोर्ड अध्यक्ष श्री सनवर हुसैन जी आदि ने सहभागिता की प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका आशीष टॉक एवं माज कुरैशी द्वारा निभाई गई खिलाड़ियों की सफलता पर भोपाल बॉडीबिल्डिंग संगठन के अध्यक्ष राजेंद्र राहुरीकर एवं महेश शर्मा गीत धीर आजम खान इसरार मलिक आसिफ खान सीमा वर्मा आदि ने शुभकामनाएं दी एवं आगामी प्रतियोगिता के लिए तैयार रहने के लिए प्रोत्साहित किया.

  • Related Posts

    गुना में स्कूटर खड़ी करते ही अचानक गिरे अधिवक्ता, दो सेकेंड में मौत; CCTV में कैद हुई घटना

    गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक वरिष्ठ अधिवक्ता की अचानक मौत का मामला सामने आया है। शहर के प्रतिष्ठित वकील लोकेंद्र श्रीमाल घर के बाहर अपनी स्कूटर खड़ी…

    टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, शराब कारोबार के हिसाब-किताब की डायरी और लाखों की नकदी जब्त

      देवास। खातेगांव के थाना प्रभारी (टीआई) दिलीप पुरी हत्याकांड की जांच में पुलिस को शराब तस्करी के नेटवर्क और उसके आर्थिक लेन-देन से जुड़े अहम सुराग मिले हैं। पुलिस…