छत्तीसगढ़&लीजेंड 90 लीग की ओपनिंग सेरेमनी 6 फरवरी को, बॉलीवुड कलाकारों का दिखेगा जलवा

रायपुर।

राजधानी के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 6 फरवरी से लीजेंड 90 लीग शुरू होने जा रहा है. स्पर्धा के रंगारंग उद्घाटन समारोह में बॉलीवुड के नामचीन कलाकार जलवा बिखेरेंगे. आयोजन के उद्घाटन समारोह में बॉलीवुड एक्टर तमन्ना भाटिया, हुमा कुरैशी, आयुष्मान खुराना, सोनू निगम, हार्डी संधू जैसे कई बड़े सितारे शामिल होंगे.

लीग का पहला मुकाबला छत्तीसगढ़ वॉरियर्स और दिल्ली रॉयल रॉयल्स के बीच खेला जाएगा, जिसमें पूर्व भारतीय दिग्गज सुरेश रैना और शिखर धवन एक दूसरे का सामना करते नजर आएंगे. शाम 7 बजे से शुरू होने वाले इस मुकाबले में क्रिकेट जगत के कई पूर्व अनुभवी सितारे प्रशंसकों को एक बार फिर से रोमांचित करते नजर आएंगे. आम जनता 100 रुपए में मैच देख सकेगी.

  • Related Posts

    बड़वाह: इंदौर रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार की टक्कर से 23 वर्षीय युवक की मौत; दीपावली के बाद थी शादी

    खरगोन जिले के बड़वाह में इंदौर रोड पर बाघफल के समीप बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान संतोष पटेल…

    गोहद नगर पालिका में अवैध वसूली: मुख्यमंत्री के आदेशों की धज्जियां उड़ा रहे वेंडर, ठेलों से वसूला जा रहा दैनिक शुल्क

     हाट बाजारों में हाथ ठेला और रेहड़ी चालकों से जबरन वसूली भिंड जिले के अंतर्गत आने वाली नगर पालिका गोहद की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। क्षेत्र…