निकाय चुनाव के ठीक पहले जगदलपुर में 400 लोगों ने किया भाजपा प्रवेश, किरण देव ने किया स्वागत

जगदलपुर

निकाय चुनाव के ठीक पहले जगदलपुर में करीब 400 लोगों ने भाजपा प्रवेश किया है. भाजपा में प्रवेश करने वालों में अधिकांश लोग पूर्व महापौर सफीरा साहू के वार्ड से हैं. प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने सभी को भाजपा का गमछा पहनाकर स्वागत किया. इस दौरान बीजेपी के बस्तर जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश पांडे ने कहा, सैकड़ों लोगों ने भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा का दामन थामा है. ये वार्डों को कांग्रेस मुक्त बनाने की ओर हमारा कदम है.

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा, नगरीय निकाय चुनाव और पंचायत चुनाव के एक साथ होने के बाद आने वाले समय में लोकसभा और विधानसभा चुनाव भी एक ही चुनाव कार्यक्रम में करवाए जाएंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस दिशा में काम कर रहे हैं और छत्तीसगढ़ इस मामले में मॉडल स्टेट बनेगा. यह पहली बार है जब त्रिस्तरीय पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव एक ही चुनाव कार्यक्रम के दौरान संपन्न करवाए जा रहे हैं.

एक साथ चुनाव होने से धन और समय की होगी बचत : किरण देव
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि इससे न केवल समय बल्कि भारी मात्रा में सरकारी धनराशि की बर्बादी भी रुकेगी. साथ ही सरकारों को 5 साल पर्याप्त काम करने का वक्त मिलेगा. अलग-अलग चुनाव होने से पूरे 5 साल होने वाले चुनाव से सरकारी कामकाज की गतिविधियां प्रभावित होती है. किरण देव ने कहा कि दुनिया में भारत तीसरे नंबर की इकोनॉमी बनने जा रहा है, जो अपने आप में महत्वपूर्ण है. आने वाले दिनों में एक देश एक चुनाव से आर्थिक तौर पर सरकारों को मजबूत होने में भी मदद मिलेगी.

  • Related Posts

    बड़वाह: इंदौर रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार की टक्कर से 23 वर्षीय युवक की मौत; दीपावली के बाद थी शादी

    खरगोन जिले के बड़वाह में इंदौर रोड पर बाघफल के समीप बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान संतोष पटेल…

    गोहद नगर पालिका में अवैध वसूली: मुख्यमंत्री के आदेशों की धज्जियां उड़ा रहे वेंडर, ठेलों से वसूला जा रहा दैनिक शुल्क

     हाट बाजारों में हाथ ठेला और रेहड़ी चालकों से जबरन वसूली भिंड जिले के अंतर्गत आने वाली नगर पालिका गोहद की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। क्षेत्र…