मंत्री राकेश शुक्ला ने रविवार को सपरिवार प्रयागराज के संगम में कुंभ स्नान किया

मंत्री-राकेश-शुक्ला-ने-रविवार-को-सपरिवार-प्रयागराज-के-संगम-में-कुंभ-स्नान-किया

मंत्री राकेश शुक्ला ने रविवार को सपरिवार प्रयागराज के संगम में कुंभ स्नान किया

बिना वीआईपी प्रोटोकॉल के किया कुंभ स्नान

भोपाल

नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला का महाकुंभ में परिवार के साथ डुबकी लेने का कार्यक्रम आम जनता की तरह ही रहा। उन्होंने अपने और अपने परिवार के लिए कोई भी वीआईपी सुविधा नहीं ली। मंत्री शुक्ला ने कहा कि धार्मिक दृष्टि से कुंभ में स्नान करना अत्यधिक फलदायी माना जाता है। मान्यता यह भी है कि कुंभ स्नान से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और मृत्यु के बाद मोक्ष की प्राप्ति होती है। शरीर की शुद्धि के लिए स्नान का महत्व है। उन्होंने बताया कि शास्त्रों में चार प्रकार के स्नान वर्णित है। भस्म स्नान, जल स्नान, मंत्र स्नान एवं गोरज स्नान।

मंत्री शुक्ला ने कहा कि करीब 144 साल बाद सूर्य और बृहस्पति के गोचर से ऐसा अद्भुत संयोग देखने को मिला है। इस अवसर पर उत्तरप्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ मेले का आयोजन हुआ है। इसलिए हर व्यक्ति को महाकुंभ जरूर आना चाहिए और स्नान कर पुण्य लाभ लेना चाहिए।

 

  • Related Posts

    गुना में स्कूटर खड़ी करते ही अचानक गिरे अधिवक्ता, दो सेकेंड में मौत; CCTV में कैद हुई घटना

    गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक वरिष्ठ अधिवक्ता की अचानक मौत का मामला सामने आया है। शहर के प्रतिष्ठित वकील लोकेंद्र श्रीमाल घर के बाहर अपनी स्कूटर खड़ी…

    टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, शराब कारोबार के हिसाब-किताब की डायरी और लाखों की नकदी जब्त

      देवास। खातेगांव के थाना प्रभारी (टीआई) दिलीप पुरी हत्याकांड की जांच में पुलिस को शराब तस्करी के नेटवर्क और उसके आर्थिक लेन-देन से जुड़े अहम सुराग मिले हैं। पुलिस…