100 करोड़ का व्यवसाय एक दिन में समूचे भारत में, इतिहास रच दिया बिलासपुर संभाग ने

बिलासपुर। भारतीय डाक विभाग भरोसे एवं विश्वसनीयता का प्रतीक अपनी सबसे महत्तवपूर्ण एवं अभूतपूर्व निवेश+बीमा की अद्वितीय योजना पोस्टल लाईफ इंश्योरेंस का 141 वाँ स्थापना दिवस मना रहा है। इस योजना की शुरुआत 1 फरवरी 1884 को केवल डाकविभाग के कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने एवं परिवार की सुरक्षा के लिए की गई थी, आजादी के पश्चात इस योजना का विस्तार किया गया । परिणामस्वरूप आज वर्तमान में इस जनकल्याणकारी एवं कम से कम प्रीमियम, अत्यधिक बोनस वाली स्कीम का लाभ प्रत्येक स्नातक नागरिक भी ले सकते हैं। इसी तारतम्य में 1 फरवरी को पोस्टल लाईफ इंश्योरेंस के स्थापना दिवस के खास अवसर पर अकेले बिलासपुर संभाग ने माननीय मुख्य पोस्टमास्टर जनरल, निदेशक डाक सेवाएं छत्तीसगढ़ परिमंडल एवं अधीक्षक डाकघर विनय प्रसाद के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में पूरे भारत में केवल एक दिन में आज 1 फरवरी को 100 करोड़ का व्यवसाय अर्जित कर इतिहास रच दिया, बिलासपुर संभाग के समस्त अधिकारीगण एवं सी पी सी प्रमुख, समस्त शाखा डाकपाल, ग्रामीण डाक सेवकों के अथक प्रयास एवं मेहनत से पोस्टल लाईफ इंश्योरेंस जैसी अभूतपूर्व योजना का लाभ जन जन तक पहुंचाया गया है । सभी बधाई के पात्र है, इस खास अवसर पर समस्त सम्माननीय ग्राहकों से अपील है कि अपने निकटतम डाकघर से पोस्टल लाईफ इंश्योरेंस जैसी लाभकारी विश्वसनीय योजना की जानकारी लेकर अवश्य सभी लाभान्वित होवें।

  • Related Posts

    बड़वाह: इंदौर रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार की टक्कर से 23 वर्षीय युवक की मौत; दीपावली के बाद थी शादी

    खरगोन जिले के बड़वाह में इंदौर रोड पर बाघफल के समीप बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान संतोष पटेल…

    गोहद नगर पालिका में अवैध वसूली: मुख्यमंत्री के आदेशों की धज्जियां उड़ा रहे वेंडर, ठेलों से वसूला जा रहा दैनिक शुल्क

     हाट बाजारों में हाथ ठेला और रेहड़ी चालकों से जबरन वसूली भिंड जिले के अंतर्गत आने वाली नगर पालिका गोहद की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। क्षेत्र…