अध्यक्ष और पार्षद के लिए एक ही ईवीएम पर वोटिंग होने से वोट इधर&उधर होने की आशंका : कांग्रेस नेता जांगिड़

तखतपुर

AICC के संयुक्त सचिव और प्रदेश कांग्रेस सह प्रभारी विजय जांगिड़ ने आज तखतपुर में कांग्रेस पार्षद चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया. इस दौरान उन्हाेंने कांग्रेस नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी पूजा कौर मक्कड़ और सभी 15 पार्षदों के लिए जनसमर्थन मांगा. छत्तीसगढ़ में पहली बार एक ही ईवीएम पर अध्यक्ष और पार्षद के लिए वोट डाले जाएंगे. इस पर जांगिड़ ने सवाल खड़े करते हुए चुनाव में वोट इधर उधर होने की आशंका जताई.

आम जनता को संबोधित करते हुए विजय जांगिड़ ने कांग्रेस पार्टी के पक्ष में वोट करने की अपील की. वहीं EVM और बैलेट पेपर से चुनाव को लेकर मीडिया के सवाल पर सरकार की मंशा पर प्रश्नचिन्ह लगाया. उन्होंने कहा, नगरीय निकाय में EVM और पंचायत में बैलेट पेपर से चुनाव हो रहा है. पहली बार एक ही EVM पर अध्यक्ष और पार्षद के लिए वोट डलवाए जाएंगे. इसके चलते वोट इधर-उधर होने की आशंका है. जांगिड़ ने कहा, डमी EVM को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर जाएंगे और मतदाताओं को जागरूक करेंगे.

  • Related Posts

    बड़वाह: इंदौर रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार की टक्कर से 23 वर्षीय युवक की मौत; दीपावली के बाद थी शादी

    खरगोन जिले के बड़वाह में इंदौर रोड पर बाघफल के समीप बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान संतोष पटेल…

    गोहद नगर पालिका में अवैध वसूली: मुख्यमंत्री के आदेशों की धज्जियां उड़ा रहे वेंडर, ठेलों से वसूला जा रहा दैनिक शुल्क

     हाट बाजारों में हाथ ठेला और रेहड़ी चालकों से जबरन वसूली भिंड जिले के अंतर्गत आने वाली नगर पालिका गोहद की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। क्षेत्र…