समय खत्म होने के बाद भी नामांकन जमा करने का बनाया दबाव, चुनाव अधिकारी को देख लेने की दी धमकी

गौरेला पेंड्रा मरवाही

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में नामांकन के आखिरी दिन गौरेला में एक कांग्रेसी नेता की दबंगई का मामला सामने आया है. कांग्रेस नेता गजरूप सिंह सलाम ग्राम पंचायत मेढूका में बने एआरओ कार्यालय पहुंचे और निर्धारित समय बीत जाने के बाद भी पंच पद के लिए अपने किसी समर्थक का नामांकन जमा करने चुनाव अधिकारी पंचायत सचिव पर दबाव बनाने लगे. जब उन्हें पंचायत सचिव ने बताया कि समय बीत गया है और नामांकन जमा नहीं हो सकेगा तो उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया और गाली गलौच देते हुए सबको देख लेने की धमकी देने लगे. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

बता दें कि गजरूप सिंह सलाम के भाई की पत्नी नेहा सलाम को कांग्रेस ने जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 8 से अपने प्रत्याशी बनाए जाने का समर्थन भी दिया है. वायरल वीडियो में स्पष्ट देखा जा सकता है कि कांग्रेसी नेता किस प्रकार देख लेने की धमकी दे रहे हैं. इतना ही नहीं अपने भाई की पत्नी के जिला पंचायत सदस्य बनने के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष बनने का दावा करते हुए अधिकारियों को देख लेने की चेतावनी दे रहे हैं. वहीं वहां मौजूद पुलिस के जवान कुलदीप चतुर्वेदी ने हंगामा मचाने वाले नेता को अपने साथ गौरेला थाना ले गए.

शिकायत नहीं होने पर कांग्रेस नेता को चेतावनी देकर छोड़ा
इस मामले में अभी तक कोई शिकायतकर्ता के नहीं होने के कारण कांग्रेस नेता को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है. इस मामले में एडिशनल एसपी ओम चंदेल ने बताया कि किसी प्रकार की शिकायत नहीं मिलने पर थाने से कांग्रेस नेता को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है. वहीं नेताजी के हंगामे की सोशल मीडिया में जमकर चर्चा हो रही है.

  • Related Posts

    बड़वाह: इंदौर रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार की टक्कर से 23 वर्षीय युवक की मौत; दीपावली के बाद थी शादी

    खरगोन जिले के बड़वाह में इंदौर रोड पर बाघफल के समीप बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान संतोष पटेल…

    गोहद नगर पालिका में अवैध वसूली: मुख्यमंत्री के आदेशों की धज्जियां उड़ा रहे वेंडर, ठेलों से वसूला जा रहा दैनिक शुल्क

     हाट बाजारों में हाथ ठेला और रेहड़ी चालकों से जबरन वसूली भिंड जिले के अंतर्गत आने वाली नगर पालिका गोहद की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। क्षेत्र…