सुरक्षाबलों की लगातार कार्रवाई से बौखलाए नक्सलियों ने की दो ग्रामीणों की हत्या

बीजापुर

तर्रेम थाना क्षेत्र के बुड़गीचेरु के दो निर्दोष ग्रामीणों की रविवार रात नक्सलियों ने हत्या कर दी है। इस संबंध में पुलिस ने अब तक कोई अधिकृत पुष्टि नहीं की है।

बताया जा रहा है कि बुड़गीचेरु के राजू कारम व मुन्ना माडवी को नक्सलियों ने घर से अगवा कर लिया। इसके बाद जंगल में ले जाकर हत्या कर दी। स्वजन ने इसकी सूचना तर्रेम थाना में दी है। सूत्रों ने बताया कि थाना से पुलिस बल घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है।

बता दें कि बुड़गीचेरु गांव बस्तर में सबसे ताकतवर नक्सल संगठन दक्षिण बस्तर डिवीजन के प्रभाव क्षेत्र में आता है। यहां नक्सलियों के देश की इकलौती बटालियन की भी सक्रियता है। पिछले कुछ दिनों में इस क्षेत्र में सुरक्षा बल ने 10 से अधिक नए कैंप स्थापित कर नक्सलियों को बैकफुट पर धकेला है।

इसके अलावा यहां लगातार अभियान कर पिछले एक माह में लगभग 30 नक्सलियों को मुठभेड़ में मार गिराया है। इसी बात की बौखलाहट में नक्सली अब ग्रामीणों को निशाना बना रहे हैं, ताकि अपना वर्चस्व बनाए रख सके।

  • Related Posts

    बड़वाह: इंदौर रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार की टक्कर से 23 वर्षीय युवक की मौत; दीपावली के बाद थी शादी

    खरगोन जिले के बड़वाह में इंदौर रोड पर बाघफल के समीप बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान संतोष पटेल…

    गोहद नगर पालिका में अवैध वसूली: मुख्यमंत्री के आदेशों की धज्जियां उड़ा रहे वेंडर, ठेलों से वसूला जा रहा दैनिक शुल्क

     हाट बाजारों में हाथ ठेला और रेहड़ी चालकों से जबरन वसूली भिंड जिले के अंतर्गत आने वाली नगर पालिका गोहद की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। क्षेत्र…