आयुष मंत्री परमार की अध्यक्षता में हुई पुरस्कार चयन समिति की बैठक

आयुष-मंत्री-परमार-की-अध्यक्षता-में-हुई-पुरस्कार-चयन-समिति-की-बैठक

भोपाल
उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में गुरुवार को मंत्रालय में आयुष विभाग अंतर्गत “पुरस्कार चयन समिति” की बैठक हुई। बैठक में पंडित उद्धवदास मेहता वैद्यशास्त्री आयुर्वेद सेवा सम्मान पुरस्कार वर्ष-2023 के लिए “पुरस्कार चयन समिति” ने व्यापक विचार मंथन किया। बैठक में सर्वसम्मति से वर्ष-2023 के उक्त पुरस्कार के लिए नाम का चयन किया गया।

आयुष मंत्री श्री परमार ने वर्ष-2022 एवं वर्ष-2023 के पंडित उद्धवदास मेहता वैद्यशास्त्री आयुर्वेद सेवा सम्मान पुरस्कार, समारोहपूर्वक शीघ्र प्रदान किए जाने के निर्देश दिए। मंत्री श्री परमार ने पुरस्कार वर्ष-2024 के लिए शीघ्र विज्ञापन जारी करने के निर्देश भी दिए। ज्ञातव्य है कि पूर्व बैठक में सर्वसम्मति से वर्ष-2022 के उक्त पुरस्कार के लिए नाम का चयन किया जा चुका है।

बैठक में प्रमुख सचिव आयुष श्री डीपी आहूजा एवं आयुक्त आयुष श्रीमति आर उमा माहेश्वरी सहित समिति के सदस्य डॉ. एसएन पांडे (उज्जैन) एवं वैद्य श्री प्रभाकर चतुर्वेदी (रीवा) सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

 

  • Related Posts

    दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीपावली पर्व को देखते हुए प्रदेश के सभी कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों को कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने…

    जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, छात्रों पर पुलिस कार्रवाई की जांच रिपोर्ट एक महीने में मांगी

    जंतर-मंतर पर छात्रों के विरोध प्रदर्शन और उनके खिलाफ पुलिस की कथित कार्रवाई का मामला लगातार चर्चा में है। गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले की जांच कर रही…