आबकारी विभाग की टीम ने पकड़ा शराब का जखीरा, 700 पेटी जब्त

रायपुर

नगरीय निकाय चुनाव से पहले आबकारी विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रक शराब जब्त किया है. इस शराब को मतदाताओं को बांटने के लिए लाया गया था, जिसे राज्य स्तरीय उड़नदस्ता की टीम ने सिमगा के ताज ढाबा के पास से पकड़ा है. जब्त शराब की कीमत 54 लाख रुपए बताई जा रही है. वहीं ट्रक की कीमत 50 लाख के आस पास बताई जा रही है.

मिली जानकारी के अनुसार, जब्त ट्रक में करीब 700 पेटी शराब होने का अनुमान लगाया जा रहा है. हालांकि विभागीय अधिकारी फिलहाल इसकी गिनती कर रहे हैं. सूत्रों के मुताबिक यह ट्रक पश्चिम बंगाल पासिंग है.

  • Related Posts

    बड़वाह: इंदौर रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार की टक्कर से 23 वर्षीय युवक की मौत; दीपावली के बाद थी शादी

    खरगोन जिले के बड़वाह में इंदौर रोड पर बाघफल के समीप बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान संतोष पटेल…

    गोहद नगर पालिका में अवैध वसूली: मुख्यमंत्री के आदेशों की धज्जियां उड़ा रहे वेंडर, ठेलों से वसूला जा रहा दैनिक शुल्क

     हाट बाजारों में हाथ ठेला और रेहड़ी चालकों से जबरन वसूली भिंड जिले के अंतर्गत आने वाली नगर पालिका गोहद की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। क्षेत्र…