खंडवा जिले के खारकलां निवासी एक व्यक्ति को गंभीरावस्था में इंदौर में इलाज के लिए भर्ती किया, जीबी

खंडवा-जिले-के-खारकलां-निवासी-एक-व्यक्ति-को-गंभीरावस्था-में-इंदौर-में-इलाज-के-लिए-भर्ती-किया,-जीबी

इंदौर
खंडवा जिले के आदिवासी विकासखंड खालवा के ग्राम खारकलां निवासी एक व्यक्ति को गंभीरावस्था में इंदौर के एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किया गया है। चिकित्सकों द्वारा मरीज की प्रारंभिक जांच में गुलियन बेरी सिंड्रोम (जीबीएस) की आशंका जताई गई है।

अभी पुष्टि नहीं लेकिन आशंका है
    मरीज को लक्षणों के आधार पर जीबीएस का उपचार दिया जा रहा है। हालांकि जीबीएस की अभी अधिकारिक तौर पर पुष्टि किसी स्तर से नहीं हुई है।
    स्वजन का कहना है कि तीन दिन पहले पैर में सुन्नपन के बाद पैरों ने धीरे-धीरे काम करना बंद कर दिया। धीरे से सुन्नपन गले तक पहुंचने से अब कुछ भी निगलते नहीं बन रहा है।
    जिला महामारी विशेषज्ञ योगेश शर्मा का कहना है कि जिला अस्पताल या स्वास्थ्य केंद्र स्तर पर इस प्रकार के किसी मरीज की जानकारी नहीं है।
    इंदौर से भी आइडीएसपी पोर्टल पर कोई जानकारी नहीं अपलोड हुई है। खारकलां में एहतियातन सर्वे करवा र ग्रामीणों को बीमारियों के प्रति सजगता की समझाइश दी जाएगी।

 

  • Related Posts

    उज्जैन में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 631 किलो महुआ लाहन और 42 लीटर अवैध शराब जब्त

    उज्जैन जिले में अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण और बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। सहायक आबकारी आयुक्त निधि जैन के नेतृत्व में मंगलवार अलसुबह 5…

    देवास में थाना प्रभारी दिलीप पुरी की हत्या के मामले में पुलिस की कार्रवाई, दो आरोपियों का शॉर्ट एनकाउंटर

    पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश के दौरान दोनों आरोपियों को पैर में लगी गोली, प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रेफर मध्यप्रदेश के देवास जिले में अवैध शराब की तस्करी…