आईपीएस मीट के दूसरे दिन पुलिस अधिकारियों ने बढ़&चढ़कर खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में लिया

आईपीएस-मीट-के-दूसरे-दिन-पुलिस-अधिकारियों-ने-बढ़-चढ़कर-खेलकूद-और-सांस्कृतिक-कार्यक्रमों-में-लिया

भोपाल

आईपीएस मीट के दूसरे दिन पुलिस अधिकारियों ने अपने परिवार को साथ खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लिया. राजधानी के पुलिस ऑफिसर्स मेस में आयोजित प्रोग्राम में पुलिस अधिकारियों ने आदिवासी वेशभूषा में रैंप वॉक किया. वहीं डीजीपी कैलाश मकवाना ने भी पत्नी संग फैशन शो में हिस्सा लिया.

आईपीएस अधिकारियों ने आदिवासी गीतों पर गौंडी नृत्य किया. साथ ही मालवा की संस्कृति पर आधारित गीतों पर भी समूह नृत्य प्रस्तुत किया. एसपी रेल राहुल कुमार लोढ़ा ने अपनी पत्नी के साथ विशेष परफॉर्मेंस दी. डीजीपी कैलाश मकवाना भी परिवार के साथ हिस्सा लिया. इस फैशन शो में आईपीएस परिवार के साथ किसी एक संस्कृति के परिधानों में नजर आए.
इसे भी पढ़ें- गुरू जी…ऐसे देंगे शिक्षा! बच्चे बोले- शराब के नशे में स्कूल आकर करते हैं गाली-गलौज, पियक्कड़ टीचर पर कब होगी कार्रवाई?

आईपीएस अमित सिंह आदिवासी वेशभूषा में परिवार के साथ रैंप वॉक करते नजर आए. बात दें कि सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और आउटडोर गेम्स में ग्वालियर जोन ने प्रथम स्थान हासिल किया. प्रतियोगिता में चंबल से 4 और सागर से 1 प्रतिभागी सहित ग्वालियर से कुल 24 प्रतिभागी शामिल हुए.

  • Related Posts

    व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक सरोकार निभाने का संकल्प, चेंबर ऑफ कॉमर्स के शपथ ग्रहण में दिखी एकजुटता

    भोपाल। राजधानी भोपाल की व्यापारिक गतिविधियों में अग्रणी भूमिका निभाने वाली संस्था चेंबर ऑफ कॉमर्स के होली मिलन एवं शपथ ग्रहण समारोह में व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक सरोकारों को…

    घरेलू उपभोक्ता को गैस सिलेंडर की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करें : अपर मुख्य सचिव शमी

    भोपाल  खाद्य नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता संरक्षण मंत्री  गोविंद सिंह राजपूत के निर्देश पर विभाग की अपर मुख्य सचिव  रश्मि अरुण शमी द्वारा पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक घटनाक्रम एवं मध्य…